Delhi liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाले में समन पर बोलीं केसीआर की बेटी, जहां चुनाव होता है वहां मोदी से पहले ED पहुंच जाती है

By अभिनय आकाश | Mar 09, 2023

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस नेता के कविता ने गुरुवार को केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है। आबकारी नीति मामले में ईडी के समन पर बीआरएस पार्टी एमएलसी के कविता ने कहा कि हमने 2 मार्च को पोस्टर रिलीज किया था कि हम महिला आरक्षण बिल को पारित करने की मांग को लेकर 10 मार्च को दिल्ली में भूख हड़ताल करेंगे। कल दिन भर हम धरना देने वाले थे लेकिन इससे पहले ही मुझे प्रवर्तन निदेशालय(ED) का नोटिस आया जिसमें 9 मार्च को मुझे बुलाया गया। हमने ED से 11 मार्च का समय मांगा यानि धरने के बाद का दिन। 

इसे भी पढ़ें: Delhi: वसंत विहार में एसयूवी ने दो कार और तीन ठेलों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें दिल्ली शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। बीआरएस नेता ने कहा कि वह 11 मार्च को नई दिल्ली में ईडी कार्यालय में पेश होंगी।  दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए के कविता ने कहा, "मैं आज भी ईडी के पास जा सकती थी और धरना रद्द कर सकती थी लेकिन मुझे यह संदेश देना था कि हम उनकी रणनीति से डरने वाले नहीं हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि ईडी जो भी सवाल पूछेगी, उसका जवाब देंगी। यह सुनिश्चित करना जांच एजेंसियों की प्रकृति है कि जहां भी चुनाव होता है, ईडी मोदी से पहले पहुंचती है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव दिसंबर में होने की संभावना है और सरकार पिछले साल जून से जांच एजेंसियों को भेज रही है। 

प्रमुख खबरें

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत

भारत के Renewable Energy क्षेत्र में 2030 तक 220 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी

ब्राजील के U20 Football मैच में हिंसक झड़प, Referee ने दिखाए 51 Red Card

Kalpataru Projects का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़ा, 292 करोड़ रुपये रहा