कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां, कहां-कहां लॉगिन है Google Account, कौन चला रहा? आज ही चेक करें

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 27, 2024

गूगल अकाउंट यूज लोग कई जगहों पर करते हैं। गूगल अकाउंट और Gmail Account को लोग पर्सनल-प्रोफोशनल दोनों के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसे आप कहीं भी लॉग इन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें आपको जरुरी डेटा स्टोर होता है। जब आपको जरुरत पड़ती है तो आप गूगल अकाउंट को अपने फोन या कंप्यूटर के अलावा कई अलग डिवाइसेस में लॉग-इन करना पड़ता है, जब काम हो जाता है तो आप इसे लॉग आउट करना ही भूल जाते है। हालांकि, ऐसा करना गलत है, इससे आपका डेटा चोरी या अकाउंट हैक होने का खतरा रहता है। आइए आपको बताते हैं आपका Gmail Account का लॉग इन है।

इस तरह से पता लगाएं कहां-कहां लॉग इन है गूगल अकाउंट

-गूगल अकाउंट कहां-कहां लॉगिन है इसे चेक करने के लिए सबसे पहले Gmail पर क्किल करें।

- ऊपर की तरफ राइट में अपनी फोटो या Gmail ID पर क्लिक करें।

- फिर आपको कई विकल्प देखने को मिलेंगे इनमें से Manage your Google Account सेक्शन पर टैप करें।

- एक नए पेज पर रिडायरेक्ट होने के बाद लिस्ट में Security को सेलेक्ट कर लें।

- इसके बाद आपके सामने पूरी लिस्ट है, आपने कहां-कहां लॉगिन किया इसे चेक कर लॉग आउट कर दें

दूसरा तरीका 

- इसके लिए अपनी Gmail ID पर लॉगिन करें।

- पेज के नीचे की ओर स्क्रॉल करें।

- Last account activity पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपके सामने पूरी लिस्ट आ जाएगी।

-  Details पर क्लिक करें।

- लॉगिन टाइम और डेट के साथ डिटेल्स चेक करें।

- इसके बाद आपको जरुरत लगे तो लॉग आउट भी कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Eknath Shinde बोले Hospital में भी Sharad Pawar को सता रही किसानों और सूखे की चिंता

Delhi में प्रदूषण से राहत नहीं, 22 स्टेशनों पर AQI 400 पार और औसत 366 दर्ज

Bhopal में 2500 टन कचरा उठना शुरू, CM Mohan Yadav से बैठक के बाद राहत मिली

Hockey India के चुनाव और ओडिशा इकाई के नोटिस पर High Court ने लगाई रोक