तालिबान के कब्जे के बाद कहां हैं अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ? क्या अमेरिका जाने की कर रहे तैयारी ?

By अनुराग गुप्ता | Aug 16, 2021

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया, लेकिन अफगानिस्तान छोड़कर वह कहां गए। इसकी अभी पुख्ता जानकारी नहीं है। शुरुआती खबरों के मुताबिक राष्ट्रपति अशरफ गनी ने ताजिकिस्तान में शरण ली। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि ताजिकिस्तान ने अशरफ गनी के विमान को उतरने की इजाजत ही नहीं दी। 

अशरफ गनी ने क्यों छोड़ा अफगानिस्तान ?

अशरफ गनी ने अफगानिस्तान छोड़ने के पीछे की वजह खुद बताई। उन्होंने बताया कि वह काबुल छोड़कर इसलिए चले गए ताकि वहां खून-खराबा और बड़ी मानवीय त्रासदी न हो। उन्होंने तालिबान से कहा कि वह अपने इरादे बताए और देश पर उसके कब्जे के बाद अपने भविष्य को लेकर अनिश्चय की स्थिति में आए लोगों को भरोसा दिलाए। तालिबान के लड़ाकों ने रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया।   

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान के मौजूदा हालात के लिए ट्रंप ने बाइडेन को ठहराया जिम्मेदार, लोगों से पूछा- क्या आप मुझे मिस कर रहे ? 

अशरफ गनी ने बताया कि मेरे पास दो रास्ते थे, पहला तो राष्ट्रपति भवन में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे तालिबान का सामना करूं या अपने प्रिय देश को छोड़ दूं जिसकी रक्षा के लिए मैंने अपने जीवन के 20 साल समर्पित कर दिए।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद