राम तेरी गंगा मैली की अभिनेत्री मंदाकिनी आजकल कहां हैं? ताजा तस्वीरें देखकर उड़ जाएंगे फैंस के होश

By रेनू तिवारी | Jan 27, 2025

राम तेरी गंगा मैली की अभिनेत्री मंदाकिनी आजकल कहां हैं? उनकी आखिरी फिल्म जोरदार 1996 में रिलीज हुई थी। दिग्गज अभिनेत्री मंदाकिनी ने 1985 में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और वह आज भी लोगों के बीच अपनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए जानी जाती हैं। 40 साल पुरानी इस फिल्म को उस पीढ़ी के लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि 'राम तेरी गंगा मैली' मंदाकिनी की पहली फिल्म नहीं थी? जी हां! उन्होंने 1985 में बंगाली फिल्म 'अंतरेर भालोबाशा' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उसी साल उन्होंने फिल्म 'मेरा साथी' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा।

 

इसे भी पढ़ें: Mamta Kulkarni ने बॉलीवुड पर किया था राज, आखिर किस परिवार से आयी थी एक्ट्रेस, Ramanand Sagar से ऐसे जुड़ा था अभिनेत्री की मां का लिंक!!!

 

दिग्गज अदाकारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्हें सिनेमा में उनके योगदान के लिए मुंबई में सम्मानित किया गया। फिल्मों से संन्यास लेने से पहले मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से भी जुड़ा था।

 

मंदाकिनी ने 1990 में शादी की

मंदाकिनी ने 1990 में डॉ. काग्युर टी रिनपोछे ठाकुर से शादी की, जो बाद में बौद्ध भिक्षु बन गए। अब मंदाकिनी और उनके पति रिनपोछे मुंबई में एक तिब्बती हर्बल सेंटर चलाते हैं। इसके अलावा मंदाकिनी योग भी सिखाती हैं। इस जोड़े को दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम रब्बिल और बेटी का नाम रब्जे है।

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood

View this post on Instagram

A post shared by Yasmeen Joseph Thakur | Mandakini (@mandakiniofficial)

प्रमुख खबरें

IPL 2026: CSK ने आयुष म्हात्रे की जगह आकाश माधवाल को टीम में किया शामिल, अपने नाम दर्ज कर चुके हैं महा रिकॉर्ड

Salman Khan और Nayanthara की जोड़ी का धमाका! Vamshi Paidipallyकी मेगा-बजट फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू

Marriage के बाद भी Situationship वाला प्यार, Jackky Bhagnani ने खोला अपनी शादी का एक गहरा राज

महाराष्ट्र की लाड़ली बस के नए चेहरे बने Riteish और Genelia Deshmukh, MSRTC ने 5 साल के लिए बनाया ब्रांड एंबेसडर