जहां संभव होगा, वहां आर्थिक कामों को शुरू करने की इजाजत जल्दी दी जाएगी: पीयूष गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग जगत को आश्वस्त किया कि जहां भी संभव होगा, काम धंधे शुरू करने की इजाजत दल्द से जल्द दी जाएगी। उद्योग संगठन पीएचडी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। गोयल ने उद्योग जगत को कारोबार के जोखिम का आकलन करने, कारोबार बढ़ाने के नवोन्मेषी तरीकों पर विचार करने तथा धैर्य न खोने की सलाह भी दी है। बयान के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने पीएचडीसीसीआई के सदस्यों को बुधवार को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम आश्वस्त करते हैं कि जहां भी संभव होगा, आर्थिक गतिविधियों को जल्दी शुरू किया जाएगा।’’ उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये सरकार द्वारा जारी किये गये दिशानिर्देशों का पालन करने का भी अनुरोध किया। गोयल ने कहा, ‘‘ऐसा देखा गया है कि जिन देशों ने अपने नागरिकों के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दिया और लोगों की जान बचाने के कठोर उपाय किये, उन देशों ने इस आपदा का बेहतर सामना किया तथा लॉकडाउन समाप्त होने के बाद ऐसे देशों ने तेजी से वापसी की।’’ 

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के बाद महाराष्ट्र में फंसे प्रवासियों के लिये विशेष ट्रेनें चलाए केन्द्र: अजित पवार

प्रमुख खबरें

रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच

Starlink से भारतीय ग्राहकों को मिलेगा फायदा, Elon Musk ने मुकेश अंबानी के समर्थकों को घेरा

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर