कहां होगा T20 विश्वकप का आयोजन ? 1 जून को आईसीसी करेगा फैसला

By अंकित सिंह | May 22, 2021

इस साल टी-20 विश्व कप का आयोजन किया जाना है। तय कार्यक्रम के मुताबिक टी-20 विश्व कप के मैच भारत में खेले जाने हैं। लेकिन जिस तरह से कोरोना वायरस महामारी की वजह से आईपीएल को बीच में ही सस्पेंड करना पड़ा उसके बाद से एक सवाल हर क्रिकेट प्रेमी के मन में जरूर उठ रहे है। सवाल यह है कि क्या भारत में टी-20 विश्वकप हो पाएगा या इसे कहीं और कराने का फैसला लिया जाएगा? लेकिन जिस तरह से वर्तमान में भारत में कोरोना वायरस की परिस्थितियां है उससे ऐसा लगता है कि कहीं ना कहीं टी20 विश्व कप की मेजबानी भारत के हाथ से छिटक सकती है। पिछले कुछ दिनों से दावा किया जा रहा है कि टी-20 विश्व कप की मेजबानी अब यूएई को दी जा सकती है। हालंकी इस पर फैसला लिया जाना अभी बाकी है।

इसे भी पढ़ें: हसी ने कहा- T20 वर्ल्ड कप कहीं और हो, भारत जाने को लेकर नर्वस होंगी टीमें

परंतु जिस तरह से आईपीएल का निलंबन हुआ उसके बाद इस संभावनाओं को करारा झटका लगा है। साथ ही साथ सबसे बड़ी बात यह भी है कि क्या वर्तमान परिस्थिति में दूसरे देश के खिलाड़ी भारत में खेलने को तैयार होंगे। आईपीएल के दौरान भी हमने देखा कि किस तरह से कई विदेशी खिलाड़ी बीच में ही अपने वतन लौटने लगे थे। आईपीएल के स्थगित होने से यह भी साफ हो गया कि भारत में बायो बबल के भीतर भी खिलाड़ी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। फिलहाल आईसीसी के अंतिम निर्णय से पहले बीसीसीआई भारत में कोरोना महामारी की स्थिति को लेकर आकलन करेगा। आपको बता दें कि टी-20 विश्व कप का आयोजन 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच किया जाना है। पिछले महीने बीसीसीआई की हुई बैठक में अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता, नई दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, धर्मशाला और लखनऊ को टी-20 विश्व कप की मेजबानी के लिए चुना गया था। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा