मध्य प्रदेश में कानून का राज है या तालिबान का, आदिवासी विधायक का अपमान कांग्रेस नहीं सहेगी - जीतू पटवारी

By दिनेश शुक्ल | Feb 18, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में माफिया के खिलाफ शिवराज सरकार द्वारा चलाया जा रहा अभियान झूठा है। प्रदेश की महिला आदिवासी नेता और विधायक को खुले आम नाक, हाथ काटने की धमकी दी जाती है और प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगती अगर प्रशासन ने विधायक कलावती भूरिया को धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करता तो कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ धरने पर बैठेगी। यह बात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व मीडिया अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अलीराजपुर के जोबट में कही। उन्होंने कहा कि आदिवासी महिला विधायक का अपमान नहीं सहा जाएगा इसके लिए भले भी हमें सड़कों पर उतरना पड़े। 

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किया बंद का आवाहन, कमलनाथ ने की जनता से अपील

मंच से चेतावनी देते हुए पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी माफिया के खिलाफ अभियान चलाने की बात करते है लेकिन जिस तरह आदिवासी महिला विधायक के खिलाफ उन्ही के पार्टी के लोगों द्वारा धमकी दी जा रही है वह माफिया के खिलाफ भाजपा सरकार के दावे की पोल खोलती है। जीतू पटवारी ने कहा कि अगर प्रशासन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं करती तो विधानसभा के बजट सत्र में इसको लेकर कांग्रेस पार्टी विरोध दर्ज करवाएगी।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर