By अंकित सिंह | Oct 24, 2024
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह स्पिट जिहाद, झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और दिल्ली प्रदूषण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी। इस दौरान प्रभासाक्षी संपादक ने कहा कि थूक जिहाद लोगों की सेहत और साम्प्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ रहा है। हाल के दिनों में इस तरह की खबरें लगातार आ रही है कि कैसे एक कौम के लोग सार्वजनिक जगहों पर भी इस तरीके का कार्य करते हैं। माना उनके धर्म में यह चीज करना जायज हो सकता है लेकिन यह जरूरी नहीं की सभी धर्म में इसी तरीके की चीज होती हो। आपको दूसरे की पवित्रता का भी ख्याल रखना होगा। साथ ही साथ हम वैज्ञानिक जीवन के दौर में है, ऐसे में हमें स्वास्थय और स्वच्छता का खास ध्यान रखना होगा।
दिल्ली में प्रदूषण और यमुना नदी में गंदगी को लेकर नीरज दुबे ने कहा कि कहीं ना कहीं राष्ट्रीय राजधानी की इस तरह की स्थिति शर्मनाक है। आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल लगातार यह दावा करते रहे हैं कि हम दिल्ली को स्वच्छ शहर बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। यमुना नदी को हम साफ कर रहे है। लेकिन सच्चाई क्या है, यह हम सबके सामने है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भयानक है। दूसरी ओर यमुना नदी में जो जहरीले झांग तैर रहे हैं उससे साफ तौर पर पता चल रहा है की छठ में कितनी दिक्कतें होने जा रही है। राजनीति से ज्यादा पहले इन कामों पर फोकस करना हर राजनीतिक दल का उद्देश्य होना चाहिए और कहीं ना कहीं आम आदमी पार्टी इसमें विफल होती दिखाई दे रही है और भाजपा को उस पर हमलावर होने का मौका मिल रहा है।