PoK छिनने के खौफ में पाकिस्तान ने उठाया कौन सा बड़ा कदम? मुनीर की सेना का खूंखार दस्ता हुआ एक्टिव

By अभिनय आकाश | Jun 29, 2024

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके को लेकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की घबराहट बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान को यकीन हो चला है कि भारत कभी भी उससे कब्जे वाला कश्मीर छीन सकता है इसलिए उसने बड़ा कदम उठाते हुए कब्जे वाले कश्मीर में फ्रंटियर कांसटब्लिटी यानी अर्धसैनिक बलों की छह टुकड़ी तैनात करने का फैसला किया है। हालांकि इस तैनाती के पीछे पाकिस्तान की दलील यहां होने वाले विरोध प्रदर्शन हैं। लेकिन असर डर पीओके छिनने का है। दरअसल, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोग भारत का हिस्सा बनने को तड़प रहे हैं। वो पाकिस्तान की गुलामी वाली जंजीर तोड़ने को बेताब हैं। इन्हीं हालात ने शहबाज शरीफ और मुनीर की टेंशन बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर राग अलापने पर UN में पाक को फिर खरी-खरी, कहा- ध्यान भटकाने की एक और नाकाम कोशिश

मुद्रास्फीति और उच्च बिजली की कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जम्मू कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) ने किया था और क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में व्यापारी इसमें सबसे आगे थे। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, विवादित क्षेत्र के 'प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक की आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी से मुलाकात के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने कथित तौर पर कानून और व्यवस्था की स्थिति, मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और साथ ही अगले वित्तीय वर्ष के लिए विवादित क्षेत्र के बजट पर चर्चा की।

प्रमुख खबरें

CBI ने मुंबई में CPWD इंजीनियर और 4 अन्य को 50 लाख की घूसखोरी में पकड़ा

Bitcoin Price 86000 Dollar के पार पहुंचा, लगातार तीसरे सप्ताह तेजी जारी

Jio Platforms IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा, 28 अक्टूबर को शेयर लिस्टिंग की संभावना

सपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहता है निलंबित Constable, ड्यूटी से था गायब