Puja Path Tips: किस देवता को चढ़ाएं कैसा नारियल, जानिए सही श्रीफल से कैसे मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

By अनन्या मिश्रा | Oct 29, 2025

हिंदू धर्म में पूजा में नारियल का खास महत्व माना जाता है। नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है, जिसका मतलब 'देवी लक्ष्मी का फल'। यह पूजा में समृद्धि, पवित्रता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक नारियल में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव तीनों देवताओं का वास होता है। इसलिए नारियल को अर्पित करने से तीनों देवों का आशीर्वाद मिलता है। किसी भी शुभ काम की शुरूआत में नारियल फोड़ा जाता है, क्योंकि यह नकारात्मकता को दूर करता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।


नारियल के पानी को बहुत शुद्ध माना जाता है। इसको चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हालांकि इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी होता है कि किस देवी-देवता को कौन सा या फिर कैसा नारियल चढ़ाना शुभ होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस देवी-देवता को कौन सा नारियल चढ़ाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Belan Ke Upay: बेलन से खुलेगी धन की तिजोरी, घर में बरसेगा पैसा, खत्म होगी गरीबी की पीड़ा


किस देवी-देवता को कौन सा नारियल अर्पित करना चाहिए

सूखा नारियल, जिसको गोला कहा जाता है। मुख्य रूप से भगवान शिव और भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए। माना जाता है कि भगवान शिव को सूखा नारियल चढ़ाने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही जीवन में स्थिरता आती है और यह त्याग और वैराग्य का प्रतीक है।


भगवान श्रीहरि विष्णु को सूखा नारियल चढ़ाने से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है। कई लोग शनिदेव को भी सूखा नारियल अर्पित करते हैं। क्योंकि यह जातक के नकारात्मक प्रभावों को शांत करने में सहायता है। वहीं घर के मंदिर में सूखा नारियल रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।


जिस नारियल में पानी होता है, वह देवी दुर्गा, देवी लक्ष्मी और अन्य देवताओं की स्त्री शक्तियों को अर्पित किया जाता है। यह समृद्धि, सौभाग्य और धन का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि पानी वाले नारियल में मां लक्ष्मी का वास होता है और इसको चढ़ाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन-धान्य की कमी नहीं होती है।


यही वजह है कि मां लक्ष्मी की पूजा में पानी वाला नारियल चढ़ाना शुभ माना जाता है। फिर इसको पूजा के प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। पानी वाले नारियल को घर में लाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही धन-धान्य में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी का वास स्थापित होता है।


जहां एक तरफ सभी देवी-देवताओं को चाहे सूखा या फिर जटा वाला नारियल अर्पित करते समय फोड़ा जाता है। वहीं भगवान शिवजी को साबुत नारियल अर्पित किया जाता है। वहीं भगवान शिव के रूद्र अवतार भैरव बाबा को नारियल फोड़कर उसमें कपूर और काली मिर्च डालकर चढ़ाते हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, पाक सरकार ने India मैच पर लगाया Ban, Afridi ने क्या कहा?

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.