ये किस देश को तेल बेच आया भारत का जहाज, पागल हुए कई देश

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2026

भारत ने एक ऐसे देश को पेट्रोल बेच दिया है जिसका अंदाजा भी कोई नहीं लगा सकता। कई देश तो यह समझ ही नहीं पा रहे कि भारत ने यह चमत्कार कर कैसे दिया। भारत ने किस देश को पेट्रोल बेचा है वह जानने से पहले आप इन होश उड़ा देने वाले आंकड़ों पर नजर डाल लीजिए। कल ही खबर आई थी कि जून के महीने में भारत ने रूस से तेल इंपोर्ट के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारत ने जून के महीने में प्रतिदिन 2. 35 मिलियन बैरल कच्चा तेल रूस से खरीदा। यानी पूरे जून के महीने में भारत ने रूस से 70.5 मिलियन बैरल तेल खरीद लिया। रूस से तेल खरीदने के मामले में भारत ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन इसी खबर के बाद एक ऐसी खबर आई जिसने एक और नया रिकॉर्ड बना दिया। 

इसे भी पढ़ें: फोन दिखाकर भारत पर क्या बोल गया अमेरिका, फिर लगा झटका!

रूस कच्चा तेल तो निकाल रहा है लेकिन उसे प्रोसेस करके पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस नहीं बना पा रहा क्योंकि यूक्रेनी धमाकों के चलते रूस की ऑयल, रिफाइनरीज अपनी क्षमता के हिसाब से काम ही नहीं कर पा रही। ऐसे में रूस ने भारत से मदद मांगी। भारत ने भी रूस की तुरंत मदद की और 60 मेट्रिक टन गैसोलिन रूस को भेज दिया। रूस अब हर महीने अलग-अलग देशों से 4 लाख मेट्रिक टन गैसोलिन इंपोर्ट करने का प्लान बना रहा है। जिसमें पहले नंबर पर भारत है तो दूसरे नंबर पर रूस का पड़ोसी देश बेलारूस। बताइए एक तरफ भारत रिकॉर्ड मात्रा में रूस से कच्चा तेल ले रहा है तो दूसरी तरफ रिकॉर्ड मात्रा में रूस को पेट्रोल बेच भी रहा है। भारत में बैठे कई लोग बोल रहे थे कि भारत अमेरिका के दबाव में रूसी तेल नहीं खरीद रहा। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश में 2 लाख Motor Accident दावे लंबित, बीमा अफसरों को दी जा रही Mediation ट्रेनिंग

20 हजार हेक्टेयर में बसेगा New Noida, 6 लाख नौकरियों का लक्ष्य

President Murmu ने 6 राज्यों में बदले Governor, राजेंद्र आर्लेकर तमिलनाडु और माथुर केरलम पहुंचे

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर