जानें भीगे हुए बादाम या भीगे हुए अखरोट सबसे ज्यादा फायदा किसमें है?

By दिव्यांशी भदौरिया | May 06, 2024

अच्छी सेहत के लिए हम सभी कुछ न कुछ खाते रहते है। कई बार फल और सब्जियों के साथ-साथ नट्स का सेवन करने की भी सलाह दी जाती है। कई लोग अखरोट और बादाम को अपनी डाइट में शामिल करते हैं लेकिन इन नट्स को खाने का हर किसी का अपना तरीका होता है। वहीं आप इन सुपरफूड्स को भिगोकर खाया जाए तो बेहद लाभ मिलता है।

चलिए इस लेख में हम आपको बताते हैं भीगे हुए बादाम और भीगे हुए अखोरट का सेवन करना कौन-सा सबसे बेहतर होता है।

भीगे हुए बादाम का सेवन

- भीगे बादाम का सेवन करने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं।

- बादाम विटामिन ई, मैग्नीशियम और फाइबर युक्त होते हैं।

- इनमें हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ पर सकारात्मक असर पड़ता है। 

- बादाम प्रोटीन से भरपूर होते है।

- बादाम में राइबोफ्लेविन और एल-कार्निटाइन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो मस्तिष्क स्वास्थ्य पर पॉजिटिव असर पड़ता है। 

- जब बादाम को भिगोकर खाया जाता है तो उसे पचाना आसान होता है। साथ ही साथ, इससे पोषक तत्व भी बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं।

- बादाम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए, वे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

भीगे हुए अखरोट के फायदे

- भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से अनगिनत फायदे होते हैं।

- अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है, ये मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डलता है।

- भीगे हुए अखरोट एंटी-ऑक्सीडेंट और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स से भरपूर होते हैं।

- अखरोट के सेवन से आपको खाने से उन्हें पचाना आसान हो जाता है।

- अखरोट केलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार करके हार्ट हेल्थ पर भी अच्छा असर डालते हैं। 

- भिगोने के दौरान अखरोट बहुत सारा पानी सोख लेते हैं, जिससे वे अधिक हाइड्रेटिंग हो जाते हैं।

किसका सेवन करना सबसे उचित है

अब कई बार सवाल उठता है भीगे हुए बादाम या भीगे हुए अखरोट में किसका सेवन करना बेहतर है। जहां बादाम विटामिन ई, मैग्नीशियम और मोनोअनसैचुरेटेड फैट का एक अच्छा स्रोत हैं, जो हार्ट के लिए फायदेमंद हैं। वहीं, अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड एंटी-ऑक्सीडेंट और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट से भरपूर होते है, जिसके कारण ब्रेन और हार्ट हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है। इन दोनों को अपनी डाइट में शामिल करें। लेकिन ध्यान रहे कि आप इन दोनों को मॉडरेशन में खाएं।


प्रमुख खबरें

Aam Panna Recipe: गर्मी में कच्चे आम की मदद से बनाएं जा सकती हैं ये ड्रिंक्स

Kashmir में आतंकवादी हमलों में पूर्व सरपंच की हत्या, दपंती घायल

Delhi Police घटना के नाट्य रूपांतरण के लिए बिभव को रविवार को मुख्यमंत्री आवास ले जा सकती है

Skin Care: डार्क सर्कल्स से पाना है छुटकारा तो घर पर बनाएं आई सीरम