मोदी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा, दुर्योधन में भी बहुत अहंकार था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2019

अंबाला (हरियाणा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि महाभारत के पात्र दुर्योधन में भी बहुत अहंकार था। प्रियंका ने यहां एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1’ कहे जाने पर भी मोदी की आलोचना की। उन्होंने मोदी को चुनौती दी कि लोगों का ध्यान हटाने के बजाय वह विकास जैसे मुद्दों पर लोकसभा चुनाव लड़ें। अंबाला से कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी शैलजा के समर्थन में आयोजित सभा में कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘इस देश ने अहंकार और अहम को कभी माफ नहीं किया है। इतिहास इसका साक्षी है, महाभारत इसका साक्षी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुर्योधन में भी ऐसा ही अहंकार था। जब भगवान कृष्ण उसे समझाने गये तो उसने उन्हें बंधक बनाने का प्रयास किया।’’

इसे भी पढ़ें: योगी का दावा, लंदन में आम्बेडकर का मकान खरीदकर मोदी ने बनवाया स्मारक

प्रियंका ने कहा कि देश की जनता बुद्धिमान है। आप जनता को गुमराह नहीं कर सकते। इस देश के लोग हर नेता को जवाबदेह बनाते हैं और वो आपको भी जवाबदेह बनाएंगे। उन्होंने राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1’ कहने पर भी मोदी को आड़े हाथ लिया और कहा, ‘‘जब भाजपा नेता प्रचार के लिए जाते हैं तो मुद्दों की बात नहीं करते। वे यह नहीं बताते कि उन्होंने अपने वादे पूरे क्यों नहीं किये। वे दूसरे मुद्दों को उठाते हैं। कभी वो कहते हैं कि हाथी 70 साल से सो रहा था, कई बार वे शहीदों के नाम पर वोट मांगते हैं, और कई बार वे मेरे परिवार के लोगों का अपमान करते हैं जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया।’’

प्रमुख खबरें

US-Russia Sanctions 2026 | रूसी तेल पर कड़े प्रतिबंध, यूरेनियम पर राहत: जानें अमेरिकी दोहरे रुख के पीछे की पूरी कहानी

Bigg Boss 20 Update: YUNG DSA फूट-फूटकर रोए, Gullu बनें घर के नये कैप्टन, Mahi Vij और Amrapali Dubey का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Nigeria में अवैध खनन के आरोप में पकड़े गए कम से कम 33 लोगों की हिरासत में मौत

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज