इधर ट्रंप युद्ध को लेकर कर रहे थे बड़े-बड़े दावे, उधर 200 ड्रोन लेकर ईरान ने बोल दिया धावा

By अभिनय आकाश | Apr 02, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि अमेरिकी सेना ईरान में जल्द ही ‘काम खत्म कर देगी क्योंकि मुख्य रणनीतिक उद्देश्य पूरे होने वाले हैं।’ ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के खिलाफ युद्ध में उनके लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और ये लक्ष्य हैं ईरान की मिसाइल उत्पादन क्षमता एवं नौसेना को नष्ट करना तथा यह सुनिश्चित करना कि उसके लिए काम करने वाले छद्म संगठन अब क्षेत्र को अस्थिर नहीं कर सकें और ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सके। ट्रंप ने ईरान युद्ध की शुरुआत के बाद राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में कहा कि यह सैन्य कार्रवाई तेल समेत ईरान के किसी विशाल संसाधन को हासिल करने के लिए नहीं की गई है, बल्कि यह अमेरिका के सहयोगियों की मदद के लिए की गई है।

ब्रिटेन ने सीमित समर्थन दिया जबकि फ्रांस और जर्मनी में तनाव कम करने पर फोकस किया है। यही कारण है ट्रंप इस युद्ध से जल्द से जल्द पीछा छुड़ाना चाह रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं कि अगर युद्ध लंबा खींचा तो सबसे ज्यादा नुकसान उनका ही होगा क्योंकि ट्रंप अब इस युद्ध में पूरी तरह से अकेले पड़ गए हैं। मतलब साफ है पश्चिमी देशों का जो गठबंधन सालों से एक साथ खड़ा रहा वह अब हिल रहा है। एक तरफ अमेरिका अकेले जंग लड़ रहा है और अपने साथियों से नाराज है। दूसरी तरफ यूरोप, नाटो और खाड़ी के सहयोगी देश इस जंग को अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ मान रहे हैं और इसमें शामिल होने को तैयार नहीं है। तो एक तरफ ट्रंप सरेंडर मोड में है तो वहीं ईरान घातक मोड में है। एक तरफ ट्रंप जंग रोकने की बात करें तो वहीं ईरान ने अब बहुत बड़े हमले की बात कही है। 

तो वहीं ईरान ने अब बहुत बड़े हमले की बात कही है। जहां ईरान के टारगेट पर है अमेरिका के स्पेशल 18 जिसमें Sisco, HP, [संगीत] Intel, Oracle, Microsoft, Apple, Google, मेटा, आईबीm, डेल, एनvीडिया, JP मॉ्गन चेस, Tesla, जनरल इलेक्ट्रिक, Boeing जैसी कंपनियां शामिल हैं। ये सभी नाम अमेरिका की उन कंपनियों के हैं जो उसकी शान मानी जाती हैं। जिनकी बदौलत ही अमेरिका टेक सुपर पावर बना हुआ है। 

प्रमुख खबरें

Dantewada में सुरक्षाबलों ने पकड़ा माओवादियों का छिपाया गया हथियारों और BGL का बड़ा जखीरा

पहाड़ों की राजनीति लेने लगी करवट! Uttarakhand Congress में छिड़ी महाभारत और Harish Rawat के तेवर पार्टी को नुकसान के स्पष्ट संदेश दे रहे हैं

Shivraj Singh Chouhan को थमाई झूठी स्क्रिप्ट, YSRCP ने Proddatur कार्यक्रम पर TDP को घेरा

डर, रहस्य और सीरियल किलर का खौफ, अक्टूबर में आ रही हैं ये 4 दमदार फिल्में-सीरीज