Jacksonville Shooting । स्टोर में श्वेत हमलावर ने की गोलीबारी, तीन अश्वेत लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2023

जैकसनविले (अमेरिका)। अमेरिका के फ्लोरिडा में जैकसनविले के एक स्टोर में शनिवार को एक श्वेत व्यक्ति ने गोलीबारी कर तीन अश्वेत लोगों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। स्थानीय शेरिफ ने इस हमले को ‘‘नस्लवाद से प्रेरित’’ बताया है। शेरिफ टी के वाटर्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘उसे (हमलावर को) अश्वेत लोगों से नफरत थी। इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि हमलावर किसी बड़े समूह का हिस्सा था।’’

इसे भी पढ़ें: रामास्वामी ने जरूरत पड़ने पर अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का संकेत दिया

शेरिफ वाटर्स ने बताया कि हमलावर पड़ोसी क्ले काउंटी से आया था और हमले से कुछ समय पहले अपने पिता को एक संदेश भेजा था जिसमें लिखा था कि वह अपना कंप्यूटर देखें। उन्होंने बताया कि हमलावर के पिता को कंप्यूटर पर कुछ लेख मिले और परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, लेकिन गोलीबारी इससे पहले ही शुरू हो चुकी थी। इस हमले ने अश्वेत अमेरिकियों को निशाना बनाकर अतीत में किए गए हमलों की दुखद यादों को ताजा कर दिया है और इससे समुदाय में भय पैदा होने की आशंका है। इससे पहले 2022 में न्यूयॉर्क के बफेलो में एक श्वेत हमलावर ने अश्वेतों को निशाना बनाकर किए हमले में 10 लोगों की हत्या कर दी थी।

प्रमुख खबरें

मैदान से बाहर रहकर भी MS Dhoni का कमाल, एक सलाह ने Noor Ahmad को बनाया Game Changer

Andaman Sea Boat Tragedy | रोहिंग्या और बांग्लादेशियों समेत 250 लोगों को ले जा रही नौका अंडमान सागर में डूबी

US-Iran वार्ता और सस्ता Crude Oil, दोहरी खुशी से Sensex में 1400 अंकों की सुनामी

BJP के Samrat Choudhary ने बिहार के नए CM के तौर पर शपथ ली, नीतीश कुमार का शासन खत्म