व्हाइट हाउस भारत की जी-20 अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए उत्साहित है : सचिव कैरिन ज्यां-पियरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2022

व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि अमेरिका अगले साल भारत की जी-20 की अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए उत्साहित है। भारत ने बृहस्पतिवार को दुनिया की सबसे अमीर अर्थव्यवस्थाओं के समूह की अध्यक्षता औपचारिक रूप से संभाली। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां-पियरे ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम एक मजबूत वैश्विक अर्थव्यवस्था का निर्माण करने के अपने प्रयास जारी रखते हुए मौजूदा खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा चुनौतियों से निपटने समेत विभिन्न मुद्दों पर अगले साल भारत की जी-20 की अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए उत्साहित हैं।’’

इसे भी पढ़ें: गुजरात की विकास यात्रा को जारी रखने के लिए अभूतपूर्व संख्या में करें मतदान: शाह

कैरिन ज्यां-पियरे ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के साथ हमारे दीर्घकालीन सहयोग को अमेरिका महत्व देता है और उसका मानना है कि एक समृद्ध तथा लोकतांत्रिक पाकिस्तान, अमेरिकी हितों के लिए अहम है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान के लोगों तथा क्षेत्र के लिए स्थिरता, समृद्धि को बढ़ावा देने के वास्ते उसके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

प्रमुख खबरें

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक