अमेरिका भारत को अपना जरूरी साझेदार मानता है: व्हाइट हाउस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2022

(ललित के झा) वाशिंगटन, 26 अगस्त।  यूक्रेन के मुद्दे पर भारत व अमेरिका भले ही अपने-अपने राष्ट्रीय हितों के तहत काम कर रहे हों लेकिन अमेरिका, भारत को अपना अपरिहार्य साझेदार मानता है। अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरेन ज्यां पियरे ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम मानते हैं कि (भारतीय) साझेदार अपरिहार्य हैं। अमेरिका-भारत रणनीति साझेदारी स्वतंत्र और मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने की हमारी साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है।” प्रेस सचिव यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में दूरी आने के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रही थी।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस