White House Shooting: हमलावर Cole Allen ने घटना को अकेले दिया अंजाम, Washington मेयर ने किया खुलासा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2026

वाशिंगटन की मेयर मुरियल बाउजर ने शनिवार रात कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास ‘व्हाइट हाउस’ में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान गोलीबारी करने वाला संदिग्ध बंदूकों और चाकुओं से लैस था और माना जा रहा है कि उसने अकेले ही घटना को अंजाम दिया। ‘व्हाइट हाउस’ में शनिवार शाम रात्रिभोज के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के अन्य शीर्ष नेताओं को वहां से निकाला गया।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आम जनता को किसी खतरे की आशंका नहीं है। दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि संदिग्ध की पहचान कैलिफोर्निया के टॉरेंस निवासी 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है।

प्रमुख खबरें

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर

Congress का Election Commission पर हमला, SIR प्रक्रिया को बताया मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश

भारत में Samsung के AI Home Appliances 3 साल में 9 गुना बढ़े, 7.32 लाख हुआ आंकड़ा