किसने बनाया कप्तान... पूर्व पाकिस्तान गेंदबाज ने बाबर आजम पर साधा निशाना, पीसीबी पर भी बिफरे

By Kusum | Jun 22, 2024

टी20 वर्ल्ड कप में नाकामी के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को हर कोई जमकर खरी खोटी सुना रहा है। इसी कड़ी में शोएब अख्तर ने भी बाबर को जमकर सुनाया है। शोएब ने कहा कि अनक्वॉलीफाइड बाबर को आखिर कप्तान किसने बना दिया। उन्होंने पीसीबी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आखिर कौन था वह आइंसटीन, जिसने उसे ये पद दिया। बता दें कि, पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा। इसको लेकर बाबर आजम की चारों तरफ आलोचना हो रही है। पाकिस्तान को अमेरिका और इंडिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 

गौरतलब है कि, शोएब अख्तर ने कहा कि मैं लगातार बोलता रहा हूं बाबर कैप्टन मटीरियल नहीं हैं। अब उन्हें नंबर चार पर बल्लेबाजी करनी होगी और गेम को फिनिश करने पर ध्यान देना होगा। बाबर को अपनी टीम के लिए मैच जीतने होंगे। उन्होंने कहा कि मैं अभी से आपको बता देता हूं। अगर वह ऐसा करने में कामयाब नहीं होते तो टी20 में उनकी जगह खतरे में पड़ जाएगा। बाबर आजम पिछले दो आईसीसी इवेंट्स में बुरी तरह से नाकाम रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप में बाबर ने मात्र 320 रन बनाए थे। वहीं, इस साल टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने चार मैचों में 122 रन बनाए। 

प्रमुख खबरें

देश-विदेश की बड़ी खबरें: Amit Shah का बयान, Delhi हादसा और Nepal Flood पर अहम अपडेट

दिल्ली में किस बात से बेबस ट्रिपल इंजन सरकार? Satya Niketan हादसे पर Rahul Gandhi का BJP पर वार

क्या Self-Medication से घट रही है Immunity? Antibiotics Resistance को लेकर विशेषज्ञों की बड़ी चेतावनी

West Bengal में 1 लाख कर्मचारियों का Salary Hike, 390 करोड़ का खर्च