Prajatantra: केजरीवाल के घर स्वाति मालीवाल के साथ किसने की मारपीट? BJP को मिल गया AAP के खिलाफ मसाला

By अंकित सिंह | May 13, 2024

दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल सुर्खियों में आ गई हैं। अक्सर चर्चाओं में रहने वाली दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पिछले कई दिनों से इससे गायब थीं। लेकिन अचानक आज सुबह से ही उनको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने इस बात का दावा किया कि सीएम हाउस के भीतर से पीसीआर को कॉल की गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को स्वाति मालीवाल बताया था। अब इसी को लेकर दिल्ली पुलिस फिलहाल जांच में जुट रही है क्योंकि जो कॉल आया था उसमें सामने वाले व्यक्ति ने खुद के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या वह स्वाति मालीवाल ही थी जिन्होंने सीएम हाउस में खुद के साथ मारपीट का आरोप लगाया है? भले ही हकीकत अब तक सामने नहीं आई है लेकिन भाजपा इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गई है। 

भाजपा हमलावर

भाजपा इसको लेकर आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है। बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने कहा कि मैंने इन लोगों के साथ काम किया है और उन्हें करीब से देखा है इसलिए मुझे पता है कि उनके आंतरिक संबंध और आंतरिक गतिशीलता क्या हैं... यह पहली बार नहीं है। 2018 में दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव अंशू प्रकाश के साथ भी सीएम आवास में इसी तरह मारपीट की गई थी। शाजिया इल्मी ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्य सचिव को झूठा करार दिया लेकिन हम जानते हैं कि इस मामले में प्रकाश जारवाल और अमानतुल्ला खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इन दोनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। उन्होंने कहा कि जहां तक ​​विभव की बात है तो वह हमेशा लोगों को परेशान करता है, उनका अपमान करता है और उनके साथ गलत व्यवहार करता है। मैं उसे जानता हूं क्योंकि मैंने इसका प्रत्यक्ष अनुभव किया है। नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि आज एक शर्मनाक खबर मिली कि अरविंद केजरीवाल के उकसाने पर उनके ओएसडी ने उनकी पार्टी की एक सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट और बदसलूकी की है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को भी फोन कर इसकी शिकायत की। यह घटना दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में उनके आवास पर हुई। बीजेपी इस घटना की कड़ी निंदा करती है। 

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: लालू की गुगली पर मोदी होंगे बोल्ड या मारेंगे छक्का, क्या BJP की जाल में फंसा विपक्ष?

बिभव कुमार पर आरोप

यह पहली बार नहीं है जब विभव कुमार ने सुर्खियां बटोरी हैं। इस साल की शुरुआत में, कुमार को केजरीवाल के निजी सचिव के पद से बर्खास्त कर दिया गया था क्योंकि सतर्कता निदेशालय ने उनकी नियुक्ति को "अवैध" करार दिया था। हालांकि, इसको लेकर आम आदमी पार्टी और स्वाति मालीवाल ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में भाजपा को केजरीवाल के खिलाफ बड़ा मुद्दा मिल गया है। 

प्रमुख खबरें

Wednesday Remedies: बुधवार और गणपति पूजा का खास कनेक्शन, संकटनाशन स्तोत्र से दूर होगी हर समस्या

KPSC Recruitment Scam: कर्नाटक और Ahmedabad में ED की बड़ी कार्रवाई, 22 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

NEET प्रोटेस्ट से चर्चा में आए Abhijeet Dipke को NDA का न्योता, क्या छोड़ेंगे नो-पॉलिटिक्स वाला स्टैंड?

Zohran Mamdani ने New York में Broadway नाटकों के मुफ्त टिकट के लिए जारी किया बहुभाषी वीडियो