Jan Gan Man: Section 6A of the Citizenship Act के जरिये बांग्लादेशी घुसपैठियों को नागरिकता प्रदान करने की साजिश किसने रची

By नीरज कुमार दुबे | Oct 11, 2023

पंडित जवाहर लाल नेहरू ने जम्मू-कश्मीर में जो धारा 35ए लगाई थी उसके दुष्परिणाम देश ने भुगते लेकिन क्या आप जानते हैं कि 35ए से ज्यादा खतरनाक धारा 6ए है जोकि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए असम के लिए लागू की थी? देखा जाये तो एक तरह से धारा 6ए के माध्यम से बांग्लादेश के अवैध घुसपैठियों को भारतीय नागरिकता देने की साजिश रची गयी और आबादी का संतुलन बिगाड़ कर अपने राजनीतिक स्वार्थ पूरे किये गये। लेकिन अब स्थिति खतरनाक स्वरूप ले चुकी है इसीलिए इस मुद्दे का समाधान जल्द से जल्द किया जाना बेहद जरूरी हो गया है।

इसे भी पढ़ें: Poorvottar Lok: Manipur में गिरफ्तारियों पर NIA, CBI ने दी सफाई, Arunachal में LAC के पास बनीं दो फायरिंग रेंज, Assam में बाल विवाह के खिलाफ अभियान तेज

बहरहाल, उच्चतम न्यायालय की ओर से असम में अवैध आप्रवासियों से संबंधित नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए की संवैधानिक वैधता पर 17 अक्टूबर को सुनवाई शुरू होने से ठीक पहले यह मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। भारत के पीआईएल मैन के रूप में विख्यात उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय का कहना है कि राजीव गांधी ने जो महापाप किया है उसको सुधारे जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह धारा 6ए के समर्थन में दस याचिकाएं आई हैं और उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ वकीलों की ओर से लड़ा जा रहा है उससे यह सवाल भी खड़ा होता है कि घुसपैठियों के पास इतना पैसा कहां से आया कि उन्होंने दिग्गज वकीलों को अपना केस लड़ने के लिए बुला लिया। उन्होंने कहा कि 6ए के विरोध में चूंकि महज पांच ही याचिकाएं हैं इसलिए समाज को जागने की जरूरत है और इस मुद्दे के प्रचार-प्रसार की जरूरत है ताकि घुसपैठियों को भारत की नागरिकता मिलने से रोका जा सके।

प्रमुख खबरें

ICC T20 Rankings: Shreyas Iyer करियर के सर्वश्रेष्ठ 7वें पायदान पर पहुंचे

Lepchajagat में WBFDC लॉज और Homestay से निहारें Kanchenjunga, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट

Instant Dhokla Recipe: बिना खमीर 10 मिनट में घर पर बनाएं बाजार जैसा स्पंजी ढोकला

Sitamarhi और Vaishali में मुठभेड़ व हमले के बाद छह बदमाश गिरफ्तार