योगी सरकार के कोविड प्रबंधन का कायल हुआ WHO, ग्रामीण इलाकों में अभियान की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2021

लखनऊ। योगी सरकार के शानदार कोविड प्रबंधन पर एक बार फिर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मुहर लगा दी है। ग्रामीण इलाकों में राज्य सरकार के कोरोना के माइक्रो मैनेजमेंट का विश्व स्वास्थ्य संगठन भी कायल‍ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी वेबसाइट पर यूपी सरकार के कोविड प्रबंधन की खुल कर तारीफ की है। WHO ने यूपी के ग्रामीण इलाकों में कोरोना को रोकने के लिए  चलाए जा रहे महाअभियान की चर्चा करते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया  है कि राज्य सरकार ने किस तरह से 75 जिलों के 97941 गांवों में घर-घर संपर्क कर कोरोना की जांच करने के साथ आइसोलेशन और मेडिकल किट की सुविधा उपलब्धे कराई। 

इसे भी पढ़ें: योगी के नेतृत्व में यूपी में एग्रेसिव टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति पर हो रहा काम, मिल रहे अच्छे परिणाम

ग्रामीण इलाकों में कोविड समेत अन्य संक्रामक बीमारियों की  रोकथाम के लिए योगी सरकार ने बड़े स्तइर पर स्वसच्छ‍ता अभियान चला रखा है। 60 हजार से अधिक निगरानी समितियों के 4 लाख सदस्यल गांवों में घर घर पहुंच कर न सिर्फ कोविड के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं बल्कि साफ, सफाई और स्वाघस्य्सि  सुविधाओं से भी जोड़ रहे हैं। राज्यर में इस तरह का अभियान चलाने वाला यूपी देश का पहला राज्यर है।  गौरतलब है कि कोरोना की पहली लहर के दौरान भी योगी सरकार के शानदार कोविड मैनेजमेंट की डब्यू सि एचओ समेत देश और दुनिया में जम कर तारीफ हुई थी। 

मंगलवार तक चलाए गए स्वच्छता अभियान का ब्यौरा 

• कुल ग्राम पंचायतों की संख्या – 58194

• कुल राजस्व ग्रामों की संख्या – 97509

• सफाई अभियानों में मंगलवार को उपस्थित सफाई कर्मियों की संख्या - 80474

• राजस्व ग्रामों की संख्या जहां मंगलवार को सफाई हुई – 59759

• राजस्व ग्रामों की संख्या जहां मंगलवार को सैनीटाइजेशन किया गया – 24149

• राजस्व ग्रामों की संख्या जहां मंगलवार को फोगिंग किया गया  - 11890

• कुल आयोजित सफाई अभियानों की (राजस्व ग्राम वार) क्रमिक संख्या – 1767616

निगरानी समितियों द्वारा कोविड प्रबंधन के लिए मंगलवार तक किए गए कार्य 

• कुल गठित निगरानी समितियों की संख्या – 60569

• कुल कन्टेन्मेंट जोन की संख्या – 25577

• आइसोलेट किए गए व्यक्तियों की संख्या – 171985

• वितरित मेडिकल किट की संख्या – 183231

प्रमुख खबरें

UP में कानून का राज, CM Yogi बोले- अपराधी या तो जेल में हैं या दूसरी दुनिया में

Canada को मिला EU का पहला Associate Member बनने का न्योता, मजबूत होंगे रणनीतिक रिश्ते

Gadchiroli से CJP का आदिवासी स्कूल ठीक करो अभियान, बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा जोर

क्या मक्का पर ड्रोन अटैक हुआ था? सऊदी अरब के दावों पर हूती ने क्या खुलासा कर दिया