Bangladesh पर किसने किया बहुत बड़ा हमला, 271 किलोमीटर की सीमा पर कब्जा, चौंक गया भारत

By अभिनय आकाश | Dec 16, 2024

बांग्लादेश जिस वक्त भारत को धमकी देने में व्यस्त था ठीक उसी वक्त उस पर बहुत बड़ा हमला हुआ है। बांग्लादेश की 271 किलोमीटर की सीमा पर कब्जा कर लिया गया है। यहां तक की दावे किए जा रहे हैं कि बांग्लादेश के टेक्नाफ शहर पर भी कब्जा कर लिया गया है। म्यामांर के एक विद्रोही संगठन ने बांग्लादेश की सीमा पर ही कब्जा कर लिया है। ये संगठन बांग्लादेश पर जबरदस्त हमले कर रहा है। हमले इतने भीषण हैं कि बांग्लादेश की सीमा म्यांमार बॉर्डर से भाग गई है। म्यांमार की विद्रोही संगठन आरकान आर्मी ने बांग्लादेश में घुसकर हमले किए हैं। आरकन रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशी मुसलमानों पर ड्रोन से हमले कर रही है। कई लोगों का तो यहां तक कहना है कि आरकान आर्मी भारत को खुश करने के लिए बांग्लादेश के टुकड़े करना चाहती है। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh की जनता के साथ यूनुस ने किया बड़ा खेल, 3 महीने में चुनाव कराने का किया था वादा, लेकिन अब...

भारत और म्यांमार 1643 किलोमीटर की सीमा साझा करते हैं। जिसमें 98 किलोमीटर मणिपुर में है। बांग्लादेश के तीन तरफ भारत है तो एक तरफ म्यामांर है। म्यामांर का रखाइन इलाका बांग्लादेश से लगता है। अब बांग्लादेश के खिलाफ रखाइन स्टेट में आराकान आर्मी आकर खड़ी हो गई है। पिछले कुछ दिनों से आराकान आर्मी बांग्लादेश पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है। ये तो सभी को पता है कि इस वक्त म्यांमार में गृह युद्ध चल रहा है। म्यांमार के अलग अलग इलाकों में अलग अलग विद्रोही संगठनों का कब्जा है। ऐसे में रखाइन इलाके में आराकान आर्मी का राज है। आप जिन रोहिंग्या मुसलमानों केबारे में सुनते हैं वो रखाइन इलाके के ही हैं। रखाइन में 30 प्रतिशत रोहिंग्या मुसलमान और 60 प्रतिशत बुद्धिस्ट रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: लोगों को गायब किए जाने के पीछे अपदस्थ प्रधानमंत्री Sheikh Hasina का हाथ: बांग्लादेश आयोग

रखाइन इलाका हमेशा से ही बुद्धिस्त लोगों का रहा है। लेकिन रोहिंग्याओं ने जब बुद्धिस्ट लोगों को मारना शुरू कर दिया तो इसका बदला लेने के लिए साल 2009 में आराकान आर्मी की स्थापना की गई। अभी तक तो ये सिर्फ रोहिंग्याओं से ही जंग लड़ रही थी। लेकिन जब से बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की सरकार आई है आराकान आर्मी ने बांग्लादेश पर भी हमले शुरू कर दिए हैं। आराकान आर्मी का मानना है कि बांग्लादेश में यूनुस सरकार आने के बाद रोहिंग्या मजबूत हो सकते हैं। जिसको रोकने के लिए आराकान आर्मी ने बांग्लादेश और म्यांमार की 271 किलोमीटर सीमा पर कब्जा कर लिया है। 

Visit Prabhasakshi for more World News Headlines in Hindi

प्रमुख खबरें

सब्जी के विवाद में हैवान बना पति, तीन मासूम बच्चों के सामने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, झूठी कहानी भी नहीं आई काम

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा