'जो गरीबों की झोपड़ी में फोटो सेशन कराते हैं, उनको गरीबों की बात बोरिंग ही लगेगी', राहुल गांधी पर PM Modi का तंज

By अंकित सिंह | Feb 04, 2025

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए पीएम नरेंद्र मोदी कहा कि जो लोग अपने मनोरंजन के लिए गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराते हैं, उन्हें संसद में गरीबों का जिक्र बोरिंग लगेगा। मैं उनका गुस्सा समझ सकता हूं। दरअसल, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद मीडिया से बात करते हुए उसे बोरिंग बताया था। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मोदी ने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। 

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि हमारे देश में एक प्रधानमंत्री हुआ करते थे, जिन्होंने कहा था कि दिल्ली से एक रुपया निकलता है, तो गांव तक सिर्फ 15 पैसा ही पहुंचता है। उस समय, पंचायत से पार्लियामेंट तक एक ही पार्टी का राज था। मोदी ने दावा किया कि देश ने हमें अवसर दिया, हमने समाधान खोजने का प्रयास किया। हमारा मॉडल है- बचत भी विकास भी, जनता का पैसा, जनता के लिए। उन्होंने कहा कि हमने जनधन, आधार, मोबाइल की JAM Trinity बनाई और डायरेक्ट ट्रांसफर करना शुरू किया। ​हमारे कार्यकाल में हमने 40 लाख करोड़ रुपया सीधा जनता-जनार्दन के खाते में जमा किया।

इसे भी पढ़ें: तेरे बाप को..जिस सांसद का खरगे ने किया अपमान, भरी संसद में उसने उड़ा दी कांग्रेस की धज्जियां

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले अखबारों की हेडलाइन हुआ करती थी- इतने लाख के घोटाले... 10 साल हो गए, घोटाले न होने से देश के लाखों करोड़ रुपये बचे हैं, जो जनता जनार्दन की सेवा में लगे हैं। उन्होंने कहा कि हमने जो अलग-अलग कदम उठाए, उनसे लाखों-करोड़ रुपये की बचत हुई, लेकिन उन पैसों का उपयोग हमने 'शीशमहल' बनाने के लिए नहीं किया, उन पैसों का उपयोग हमने देश बनाने के लिए किया है। पीएम ने कहा कि हमारे सत्ता में आने से पहले, एलईडी बल्ब 400 रुपये में बेचे जाते थे। हमने ऐसे अभियान चलाए कि कीमतें 40 रुपये तक कम हो गईं। एलईडी बल्बों ने ऊर्जा संरक्षण में मदद की। इससे देश के लोगों के लगभग 20,000 करोड़ रुपये भी बचाए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि WHO की एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक नल से शुद्ध जल मिलने के ​कारण, उन परिवारों में जो अन्य ​बीमारियों पर खर्चे होते थे, औसत 40 हजार रुपया परिवार का बचा है। ऐसी अनेक योजनाएं हैं, जिसने सामान्य मानवी के खर्च में बचत की है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमने इनकम टैक्स घटाकर मध्यम वर्ग की बचत बढ़ाई है। 2014 से पहले ऐसे-ऐसे 'बम' फेंके जाते थे, 'गोलियां' चलाई जाती थीं कि लोगों की जिंदगी पर असर पड़ता था। हमने धीरे-धीरे उन घावों को ठीक किया और आगे बढ़े। 2013-2014 में टैक्स छूट सिर्फ 2 लाख रुपये की आय पर थी। आज 12 लाख रुपये की आय पर आयकर में छूट है। हमने घाव भी भरे और आज मरहम-पट्टी भी की। अगर 75,000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन को जोड़ दें तो 1 अप्रैल के बाद देश में वेतनभोगी वर्ग को 12.75 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। 

इसे भी पढ़ें: भारत में अमेरिका का मिलिट्री विमान, C-17 Globemaster में इतने लोग भरकर आ रहे है!

मोदी ने कहा कि हम युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर लगातार काम कर रहे हैं। लेकिन कुछ पार्टियां ऐसी हैं जो युवाओं को धोखा दे रही हैं. वे चुनाव के समय भत्ते का वादा करते हैं लेकिन उन वादों को पूरा नहीं करते। ये पार्टियां युवाओं के भविष्य पर 'आपदा' डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में देश ने देखा है कि हम कैसे काम करते हैं। हमने नौकरियों का वादा किया और सरकार बनते ही युवाओं को नौकरियां मिलीं। हमने जो किया उसका परिणाम है कि हमने तीसरी बार हरियाणा में शानदार जीत दर्ज की। महाराष्ट्र में भी हमें ऐतिहासिक नतीजे मिले और लोगों के आशीर्वाद से हमने यह किया।  

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार