भारत में किन लोगों को लाल रंग पासपोर्ट मिलता हैं? क्या आप जानते हैं इसकी खासियत

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 08, 2025

हम सभी को घूमने का शौक जरुर होता है। विदेश में घूमने के लिए पासपोर्ट जरुर चाहिए होता है। अलग-अलग देशों में यात्रा करने के लिए सबसे पहले ही पासपोर्ट जारी किया जाता है। किसी भी देश में जाने के बाद ही एक पासपोर्ट रो ही पहचान का एक सबूत माना जाता है। पासपोर्ट एक ऐसा जरुरी दस्तावेज है, जिसके माध्यम से आप किसी अन्य देश में बिना किसी डर के आराम से घूम सकते हैं। किसी भी देश में एंट्री के लिए पासपोर्ट ही एक जरिया होता है। लेकिन  क्या आप जानते हैं कि पासपोर्ट अलग-अलग रंगों के होते हैं। हम सभी ने ज्यादातार काला रंग का पासपोर्ट देखा है। हालांकि, पासपोर्ट लाल, नीला और सफेद रंग का भी होता है। बॉलीवुड के किंग खान यानी के शाहरुख खान के पास  लाल रंग का पासपोर्ट है। आइए आपको बतात हैं किन लोगों को लाल रंग का पासपोर्ट मिलता है। 

कई लोगों को पास सफेद रंग का पासपोर्ट होता है। लेकिन आप नहीं जानते होंगे कि किन लोगों को सफेद पासपोर्ट दिया जाता है। बता दें कि, जो लोग किसी सरकारी काम के चलते दूसरे देश में यात्रा करने जाते हैं, उन्हें सफेद पासपोर्ट दिया जाता है। अगर आपको किसी के पास सफेद पासपोर्ट दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति सरकारी अधिकारी भी हो सकता है।

मरुन या लाल रंग का पासपोर्ट किसे दिया जाता है?

इस समय भारत में शाहरुख खान के पास लाल रंग का पासपोर्ट है। मरून या लाल रंग का पासपोर्ट बहुत कम लोगों को मिलता है। यह केवल डिप्लोमेट्स या फिर सीनियर अधिकारियों को मिलता है। वहीं, जिन लोगों के पास सफेद पासपोर्ट होता है, उनको विदेश जाने के लिए वीजा की जरुरत नहीं होती है। इस पासपोर्ट से इमीग्रेशन की पॉलिसी में भी काफी आसानी होती है।

सरकार कैसे पासपोर्ट बनाती है?

पासपोर्ट सरकार के द्वारा जारी किया जाता है। पासपोर्ट एक तय तारीख के लिए बनता है। इसके बाद जब तारीख पूरी होने के बाद इसे फिर से अपडेट कराना होता है। अगर आप पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Career Breaking News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू

Petrol Pump UPI Payment Limit New Rule | मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat

Hardoi में पारिवारिक विवाद के बाद महिला की नाक कटी, पति हिरासत में