Mughal-E-Azam की अनारकली की तरह मां-बेटी को किसने दीवार में चुनवाया? मौके पर पहुंची पुलिस रह गई हैरान

By अभिनय आकाश | Jul 01, 2024

पाकिस्तान के हैदराबाद में संपत्ति विवाद के बाद एक महिला और उसकी किशोर बेटी को उनके रिश्तेदारों ने कमरे में कैद कर लिया और फिर उस कमरे के बाहर दीवार बनाकर उसे पूरी तरह से सील कर दिया। बाद में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दीवार तोड़ी और मां-बेटी को बचाया। बाद में स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद दोनों को बचाने के लिए दीवार गिरा दी गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला ने अपने जीजा पर उत्पीड़न का आरोप लगाया और दावा किया कि उसने जबरदस्ती उनके घर से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए।

इसे भी पढ़ें: Pakistan को अब हथियार देगा अमेरिका? बिना तैयारी कर दिया सैन्‍य ऑपरेशन का एलान, फंसने पर लगा गिड़गिड़ाने

घटना के बारे में बोलते हुए, हैदराबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ फारुख लिंजर ने एआरवाई न्यूज को बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Odisha CM Mohan Majhi ने Amit Shah और Ashwini Vaishnaw से की मुलाकात, मांगा सहयोग

PM Modi ने PM-Kisan और खेलो इंडिया योजना के विस्तार के फैसले का स्वागत किया

Bhilwara के Mahatma Gandhi Hospital में दो और प्रसूताओं की मौत, जांच के आदेश जारी

Oil and Gas क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, Samudra Manthan योजना से घटेगी Import Dependence