Karnataka Election में किसका पलड़ा भारी? भाजपा-कांग्रेस के बीच दिख रहा शानदार मुकाबला

By अंकित सिंह | May 05, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अपने आखिरी चरण में है। तमाम राजनीतिक दलों ने कर्नाटक में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि, राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। लेकिन जीडीएस को भी कम नहीं आंका जाना चाहिए और वह किंगमेकर की भूमिका में आ सकती है। इसको लेकर लगातार ओपिनियन पोल आ रहे हैं। ज्यादातर ओपिनियन पोल में कांग्रेस को बढ़त दिखाई दे रही है। तो वहीं जी न्यूज़-Matrize के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरते दिख रही है। फिलहाल कर्नाटक में चुनावी वादों का भरमार है। सभी दल अपने अपने स्तर पर इन लोगों को साधने की कोशिश में जुटे हुए हैं। 

इंडिया टुडे सी वोटर के मुताबिक भी कर्नाटक में भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं है। 2018 की तुलना में पार्टी को 24 सीटें कम मिलेंगी। पार्टी को 74 से 86 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। ओपिनियन पोल में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी लोगों से राय मांगा गया। ताजा सर्वे के मुताबिक सिद्धारमैया अभी भी मुख्यमंत्री पद की रेस में लोगों की पसंद है। 42% लोगों ने मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। वहीं भाजपा के बसवराज बोम्मई को 31 फ़ीसदी लोग मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। एनडीटीवी और सीएसडीएस के सर्वे में 40 फ़ीसदी लोगों ने सिद्धारमैया को सीएम कैंडिडेट के तौर पर पसंद किया है। वहीं, बसवराज बोम्मई को सिर्फ 42 फ़ीसदी लोग ही सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं। एचडी कुमारास्वामी को 15 फ़ीसदी, डीके शिवकुमार को चार और बीएस येद्दयुरप्पा को पांच फ़ीसदी लोग सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं। 

मुख्य चुनावी मुद्दों की बात करें तो यहां 67 फ़ीसदी लोगों का मानना है कि महंगाई ज्यादा हुई है। गरीबी को लेकर भी लोगों ने चिंता जाहिर की है। 51% लोगों ने दावा किया है कि भाजपा के सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। वहीं, 35 फ़ीसदी लोगों को इसमें कोई अंतर नजर नहीं आया। जी न्यूज़-Matrize के सर्वे की माने तो भाजपा वहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। भाजपा को 103 से 115 सीटें मिल सकती है जबकि कांग्रेस के साथ में में 79 से 91 सीटें जा सकती हैं। जेडीएस 26 से 36 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर रहेगी जबकि 1 से 3 सीट अन्य के खाते में जाएगी। वोट शेयरों की बात करें तो यहां भाजपा को 42 फ़ीसदी, कांग्रेस को 40 फ़ीसदी और जेडीएस को 15 फ़ीसदी मिलती हुई दिखाई दे रही है। 

इसे भी पढ़ें: Manipur Violence: अमित शाह ने रद्द किया कर्नाटक चुनाव प्रचार, स्थिति पर रख रहे पैनी नजर

वर्तमान में कर्नाटक में देखें तो राजनीतिक वार-पलटवार का दौर जबरदस्त तरीके से जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब भाजपा के प्रचार की कमान खुद संभाल ली है। वह लगातार कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं। लोगों के बीच जा रहे हैं और कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साध रहे हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पीएफआई, आरक्षण, बजरंग दल फिलहाल बड़े मुद्दे बन चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में जब 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे तो जनता किसके पक्ष में जाती है। 13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। 

प्रमुख खबरें

AIMIM को बड़ा झटका: OBC Caste Certificate अमान्य होने पर गोवंडी की कॉर्पोरेटर रोशन शेख अयोग्य घोषित, BMC ने रद्द की सदस्यता

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र

Sunil Gavaskar Birthday: जब बिना हेलमेट खूंखार गेंदबाजों से भिड़े Little Master, बदली Team India की तस्वीर