कौन हैं कश्मीर के नाजिम नजीर? जिसने पीएम मोदी के साथ ली सेल्फी

By अभिनय आकाश | Mar 07, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाजिम के साथ एक सेल्फी पोस्ट की, जिसे उन्होंने अपना 'दोस्त' बताया। नाजिम ने अपने काम से प्रधानमंत्री को प्रभावित किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद अपनी पहली कश्मीर यात्रा के दौरान ट्वीट करते हुए कहा कि सार्वजनिक बैठक में उन्होंने एक सेल्फी का अनुरोध किया और उनसे मिलकर खुशी हुई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।

नाजिम विकसित भारत कार्यक्रम के लाभार्थी हैं जिन्होंने पीएम मोदी के विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री से बातचीत की थी। बातचीत के दौरान, पुलवामा के नाजिम ने शहद उद्यमी के रूप में अपनी यात्रा के बारे में बात की। उन्होंने ये यात्रा 2018 में शुरू की जब वह 10 वीं कक्षा में थे। नाजिम ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि उनकी छत पर मधुमक्खियों के दो बक्से रखे हुए थे और सब कुछ वहीं से शुरू हुआ। जैसे-जैसे मधुमक्खी पालन में उनकी रुचि बढ़ी, उन्होंने इसके बारे में ऑनलाइन शोध करना शुरू कर दिया। 2019 में मैं सरकार के पास गया और मधुमक्खियों के 25 बक्से के लिए 50% सब्सिडी प्राप्त की। मैंने 75 किलो शहद निकाला। मैंने गांवों में शहद बेचना शुरू किया और मुझे ₹60,000 मिले। 25 बक्सों से यह 200 बक्सों तक पहुंच गया और फिर मैंने पीएमईजीपी (प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम) की मदद ली। उस योजना के तहत, मुझे ₹5 लाख मिले और 2020 में मैंने अपनी वेबसाइट शुरू की। 

प्रमुख खबरें

विधानसभा चुनाव से पहले Uttarakhand Congress ने 70 क्षेत्रों के लिए शुरू की न्याय यात्रा

CISF में Constable और Head Constable स्तर पर 450 खिलाड़ियों की होगी भर्ती

आतंकवाद पर Pakistan और European Union के बीच इस्लामाबाद में 10वें दौर की वार्ता

Cricket Australia ने Megan Schutt पर लगाया 2 मैच का बैन, T20 और WBBL से रहेंगी बाहर