Nimisha Priya कौन हैं, मिली फांसी की सजा, बचाने के लिए भारत सरकार बेचैन

By अभिनय आकाश | Jan 01, 2025

भारत यमन में केरल की निमिषा प्रिया को दी गई मौत की सजा के संवेदनशील मामले को बहुत सावधानी से संभाल रहा है। नई दिल्ली हूती के साथ कोई आधिकारिक संपर्क नहीं रखता है, जो यमन की राजधानी सना को नियंत्रित करते हैं। निमिषा को अपने यमनी बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो महदी की हत्या का दोषी ठहराए जाने के बाद मौत की सजा मिली। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यमन में केरल की नर्स को मिली सजा-ए-मौत के मामले में सरकार हर संभव मदद कर रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यमन में निमिशा प्रिया को सुनाई गई सजा के बारे में जानकारी है।

इसे भी पढ़ें: भ्रष्टाचार पर 0 टॉलरेंस, रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CBI इंस्पेक्टर को मिले एक्सीलेंस अवार्ड को गृह मंत्रालय ने किया रद्द

मां ने क्राउड फंडिंग से जुटाए थे रुपये

निमिशा की मां इस वक्त यमन की राजधानी सना में हैं। वहां के कानून के मुताबिक, तलाल के परिवार को ब्लडमनी देकर सजा-ए-मौत को माफ कराने के लिए बातचीत कर रही हैं। इस केस के लिए क्राउडफंडिंग के जरिए पहली किस्त जुटाई है।

प्रमुख खबरें

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू

Petrol Pump UPI Payment Limit New Rule | मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat

Hardoi में पारिवारिक विवाद के बाद महिला की नाक कटी, पति हिरासत में