कौन हैं भगवंत मान से 16 साल छोटी डॉ. गुरप्रीत कौर ? जिनकी सिख रीति-रिवाज के साथ होगी शादी

By अनुराग गुप्ता | Jul 06, 2022

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी शादी करने वाले हैं। उनकी शादी डॉ. गुरप्रीत कौर से हो रही है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ के मुख्यमंत्री आवास में शादी समारोह की तैयारियां की गई हैं। शादी एकदम साधारण तरीके से सिख रीति-रिवाज के साथ होगी, क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी होने वाली पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर दोनों ही सिख हैं।

गुरप्रीत कौर हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। उनकी उम्र 32 साल है और वो मुख्यमंत्री भगवंत मान से 16 साल छोटी है और एक साधारण से परिवार से ताल्लुक रखती हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भगवंत मान को गुरप्रीत कौर करीब डेढ़ साल से जानती हैं मगर उनकी खबरें सामने नहीं आईं। कहा तो यहां तक जाता है कि उन्होंने भगवंत मान की मां और परिवार के साथ मिलकर चुनाव प्रचार भी किया था लेकिन वो हमेशा पर्दे के पीछे रही हैं।

गुरप्रीत कौर की दो बड़ी बहनें हैं। बताया जा रहा है कि भगवंत मान की मां और बहन ने गुरप्रीत कौर को पसंद किया था और उनकी शादी पहले ही हो जाती मगर विधानसभा चुनाव के चलते शादी में विलंब हुआ। क्योंकि दोनों एक-दूसरे को करीब डेढ़ साल से जानते हैं।

अमेरिका में रहती हैं पहली पत्नी

मुख्यमंत्री भगवंत मान की गुरुवार को दूसरी शादी होगी। उनकी पहली पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर है, जिनके साथ साल 2015 में उनका तलाक हो गया था। आपको बता दें कि दोनों ने आपसी सहमति के आधार पर तलाक लिया था। इसके बाद इंदरप्रीत कौर बच्चों के साथ अमेरिका चली गईं। भगवंत मान और इंदरप्रीत कौर के दो बच्चे हैं, जो अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला के पिता का बड़ा खुलासा, बोले- चुनाव के दौरान 8 बार हुई थी मारने की कोशिश 

बताया जा रहा है कि भगवंत मान बेहद ही साधारण ढंग से सिख रीति-रिवाज के साथ शादी करने वाले हैं और उनकी शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शिरकत करने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास

Thane के आश्रम स्कूल में छात्र की मौत पर कार्रवाई, Principal समेत तीन निलंबित