टीम इंडिया में कौन होगा आर अश्विन का रिप्लेसमेंट? ये चार खिलाड़ी हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन

By Kusum | Dec 20, 2024

रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उनके बाद  टीम इंडिया में एक बड़ी जगह खाली हो गई है। उनकी जगह भर पाना और उतने मैचों में टीम इंडिया को जीत दिला पाना आसान नहीं होगा। उनके स्थान पर भारतीय कंडीशंस में खेलते वाले खिलाड़ी को मुश्किल होगी। 

हालांकि, टीम इंडिया में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है लेकिन रेगुलर टीम में शामिल करने से उनको अपना कौशल दिखाने का मौका मिल पाएगा। चार खिलाड़ी अश्विन की जगह रेगुलर स्पिनर बनने की दौड़ में हैं। 

वॉशिंगटन सुंदर

सभी विकल्पों में वॉशिंगटन सुंदर का पलड़ा भारी है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं और बैटिंग करने का भी अच्छी स्किल है। वह बतौर ऑलराउंडर टीम में खेल सकते हैं और अश्विन का स्थान ले सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के साथ वह मौजूद हैं। टेस्ट में उनके नाम 24 विकेट दर्ज हैं। 

कुलदीप यादव

चायनामैन कुलदीप यादव ने इंडियन टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में प्रतिनिधित्व किया है। 13 टेस्ट मैचों में उनके नाम 56 विकेट है। उनका एक निगेटिव पॉइंट बैटिंग है। अश्विन ने जिस तरह से कई बार शतक जड़कर टीम को सहारा दिया था, वह कौशल कुलदी में ना के बराबर  है। 

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल में स्पिन और बैटिंग की काबिलियत है। हालांकि, जडेजा के रूप में लेफ्ट आर्म स्पिनर पहले ही टीम में मौजूद हैं। अक्षर ने 14 मैचों में 55 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 646 रन भी बनाए हैं वह प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के दावेदा हैं। 


तनुश कोटियन

घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलने वाले इस ऑफ स्पिनर ने काफी प्रभावित किया है। उनको गेंदबाजी ऑलराउंडर माना जाता है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 33 मैच खेलकर उन्होंने 101 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा बल्ले से भी देते हुए 1500 से ज्यादा रन बनाए हैं। 

प्रमुख खबरें

विदेशी पूंजी प्रवाह और शेयर बाजार में तेजी से संभला Rupee, अमेरिकी डॉलर के सामने 94.41 पर बंद

BJP की जीत को अमान्य ठहराने के लिए Congress फैला रही वोट चोरी का नैरेटिव: Ram Madhav

SAFF Championship 2026 में India ने Pakistan को 3-2 से दी शिकस्त, ढाका में दर्ज की शानदार जीत

Janakpuri में फर्जी कॉल सेंटर से बीमा ठगी करने वाले 43 लोग पकड़े गए