Raja Raghuvanshi Murder | कौन है Sanjay Verma, जिसको सोनम रघुवंशी ने 3 हफ्ते में 200 बार कॉल किया? ‘प्रेमी’ राज कुशवाहा के घरों की जांच

By रेनू तिवारी | Jun 19, 2025

मेघालय में हनीमून पर अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी ने अपनी शादी से पहले के हफ्तों में संजय वर्मा नाम के एक शख्स को 100 से ज़्यादा फ़ोन कॉल किए थे। अब यह बात सामने आई है कि वर्मा नाम उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाह ने फ़र्ज़ी नाम से इस्तेमाल किया था। इंदौर पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, सोनम (24) ने 1 मार्च से 25 मार्च के बीच संजय वर्मा नाम से रजिस्टर्ड नंबर पर 112 बार संपर्क किया। सूत्रों ने बताया कि सोनम की दूसरे छोर पर मौजूद शख्स से लंबी बातचीत होती थी।

मामले में संजय वर्मा का नाम सामने आने के बाद इंदौर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि फोन का इस्तेमाल कुशवाह कर रहा था, जिस पर सोनम के पति राजा रघुवंशी की हत्या का मास्टरमाइंड होने का आरोप है। सोनम और राजा (29) की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के लिए निकले थे। इसके तीन दिन बाद ही यह जोड़ा शिलांग से 65 किलोमीटर दूर सोहरा के पास लापता हो गया।

बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने के लिए इंदौर आई मेघालय पुलिस बुधवार को मुख्य आरोपी सोनम और उसके कथित प्रेमी व सह-आरोपी राज कुशवाह के घरों में पहुंची और उनके परिजनों से पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि मेघालय पुलिस के जांच दल ने इस पहलू की थाह लेने की कोशिश भी की कि हनीमून के दौरान 29 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी की हत्या के पीछे कथित ‘प्रेम त्रिकोण’ के अलावा कोई और मकसद तो नहीं था? चश्मदीदों ने बताया कि मेघालय पुलिस का जांच दल सबसे पहले गोविंद नगर खारचा इलाके में सोनम के मायके पहुंचा जिसके बाद इस घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया गया।

चश्मदीदों के मुताबिक मेघालय पुलिस का दल दो घंटे तक सोनम के मायके में रहा। बाद में मेघालय पुलिस का दल कुशवाह के घर पहुंचा और उसकी मां चुन्नी देवी से आधे घंटे तक पूछताछ की। सोनम का परिवार फर्नीचर में इस्तेमाल होने वाली सनमाइका शीट का कारोबार करता है और वह गिरफ्तारी से पहले तक अपने पारिवारिक प्रतिष्ठान का कामकाज संभाल रही थी।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक राजा रघुवंशी हत्याकांड की साजिश रचने का आरोपी राज कुशवाह हालांकि 12वीं फेल है, लेकिन वह इस प्रतिष्ठान में बतौर लेखापाल काम करता था जहां सोनम से उसकी कथित नजदीकियां बढ़ीं। सूत्रों ने बताया कि मेघालय पुलिस ने अलग-अलग सवालों के जरिये सोनम और कुशवाह के परिजनों से पूछा कि दोनों आरोपियों के बीच कैसे रिश्ते रहे हैं और क्या राजा रघुवंशी से सोनम की शादी के बाद उनके बर्ताव में कोई बदलाव आया था?

सूत्रों के मुताबिक मेघालय पुलिस के दल ने सोनम के पारिवारिक प्रतिष्ठान के दफ्तर और गोदाम में भी जांच की और वहां काम करने वाले लोगों से पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि जांच दल ने आरोपियों से जुड़े स्थलों के मुआयने और वहां से सबूत जुटाने के साथ ही यह पता लगाने की भी कोशिश की कि राजा रघुवंशी हत्याकांड के पीछे कथित ‘प्रेम त्रिकोण’ के अलावा कोई और मकसद तो नहीं था?

मेघालय पुलिस के दल के सोनम के मायके से बाहर निकलने के तुरंत बाद उसका भाई गोविंद एक कार में सवार होकर मौके से रवाना हो गया और वह दिन भर चली जांच के दौरान मेघालय पुलिस के दल के साथ देखा गया। गोविंद ने विस्तृत जानकारी दिए बगैर संवाददाताओं से कहा कि मेघालय पुलिस ने उनसे और उनके परिजनों से सोनम के बर्ताव को लेकर ‘सामान्य पूछताछ’ की।

इसे भी पढ़ें: पटना में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के 1 पोलो रोड स्थित आवास के पास गोलीबारी, पुलिस ने जांच शुरू की

राजा रघुवंशी हत्याकांड से पहले किसी संजय वर्मा से सोनम की फोन पर कई बार लम्बी बातचीत की खबरों पर गोविंद ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। राजा रघुवंशी के परिवार ने मांग की है कि हत्याकांड का पूरा सच सामने लाने के लिए सोनम के परिवार के सभी सदस्यों का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। इस मांग पर सोनम के भाई गोविंद ने कहा कि उन्होंने कोई पाप नहीं किया है, लेकिन किसी व्यक्ति को कोई शक है, तो वह हर तरह की जांच से गुजरने के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें: शशि थरूर ने कांग्रेस के साथ मतभेदों को स्वीकार किया, कहा- 'समय आने पर आंतरिक रूप से उठाएंगे कदम'

मेघालय पुलिस का दल मंगलवार रात राजा रघुवंशी के सहकार नगर स्थित घर पहुंचा था और उनके परिजनों के बयान दर्ज किए थे। राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने बताया, ‘‘मेघालय पुलिस का तीन सदस्यीय दल हमारे घर करीब आधे घंटे तक रहा। दल ने हमसे सोनम के बर्ताव के बारे में सवाल किए। हमसे यह भी पूछा गया कि शादी के बाद सोनम हमारे घर कितने दिन रुकी थी?’’

मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की 23 मई को साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) और कुशवाह के तीन दोस्तों- विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया गया है। रघुवंशी, मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई को लापता हो गए थे और उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में दो जून को मिला था।

सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने आठ जून को देर रात आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि कुशवाह समेत चार आरोपियों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया था। राजा रघुवंशी का परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है। उनकी सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए थे। मेघालय पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) राजा रघुवंशी की हत्या के मामले की विस्तार से तहकीकात कर रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by shrasti Raghuwanshi 💫 (@shrasti_raghuwansh)

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका