भारत समेत 6 देशों के तेल रिफाइनरी में कौन लगा रहा है आग...साजिश किसकी?

By अभिनय आकाश | Apr 24, 2026

राजस्थान के पचपद्रा रिफाइनरी को लेकर बड़ा विवाद और चर्चा का माहौल बन गया है। यह वही परियोजना है जिसका उद्घाटन पीएम मोदी करने वाले थे। लेकिन उससे करीब 20 घंटे पहले यहां अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना ने ना सिर्फ प्रशासन को सतर्क कर दिया बल्कि पूरे प्रोजेक्ट की सुरक्षा और समय पर संचालन को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 13 वर्षों से चल रही यह परियोजना लगभग ₹3 करोड़ की लागत से तैयार की गई थी और इसे क्षेत्र के बड़े तकनीकी विकास के रूप में [संगीत] देखा जा रहा था। आग लगने की घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं और दावे सामने आ रहे हैं। कुछ लोग इसे एक सामान्य तकनीकी दुर्घटना बता रहे हैं। जबकि कुछ इसे बड़े पैटर्न से जोड़कर देख रहे हैं। खास बात यह है कि हाल के महीनों में दुनिया के अलग-अलग देशों में रिफाइनरियों में आग, विस्फोट और तकनीकी खराबी की घटनाएं लगातार सामने आई हैं। जिसके चलते इस मामले ने और अधिक सुर्खियां बटोरी हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत आने वाले जहाज पर कब्जा, ईरान पर एक्शन तेज!

पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका की कुछ रिफाइनरियों में भी हाल ही में आग या तकनीकी गड़बड़ी की घटनाएं सामने आई थी। इसके अलावा रूस और अन्य देशों में भी इसी तरह की घटनाओं का जिक्र किया जा रहा है। इन घटनाओं को जोड़कर कुछ लोग इसे एक बड़े एनर्जी क्राइसिस पैटर्न के रूप में देख रहे हैं। जबकि विशेषज्ञों का एक बड़ा वर्ग इसे संयोग और पुरानी संरचनाओं की वजह से होने वाली तकनीकी समस्याएं बता रही है। भारत की बात करें तो पचपद्रा रिफाइनरी को राज्य की सबसे बड़ी तकनीकी परियोजनाओं में से एक माना जाता है। ऐसे में यहां हुई आग की घटना ने ना सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं बल्कि समय पर प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीदों को भी झटका दिया है। प्रशासन ने फिलहाल जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग के पीछे का असली कारण जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। 

प्रमुख खबरें

महिला विरोधी बयान पर घिरे Pappu Yadav ने मांगी माफी, बोले- बहनों से Sorry, नेताओं से नहीं।

National Panchayati Raj Day: क्यों खास है 24 अप्रैल? Grassroots Democracy की नींव इसी दिन रखी गई थी

Mumbai के ऑटो-टैक्सी Drivers को अब लेनी होगी Marathi की क्लास, सरकार Trade Unions से करेगी बात

Ending Explained | Stranger Things: Tales From 85 का अंत: कैसे इलेवन ने Queen को हराकर हॉकिन्स को फिर से बचाया?