सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं इस साइंटिस्ट की बिकिनी फोटोज़, NASA के साथ कर चुकी हैं काम

By प्रिया मिश्रा | Jul 26, 2022

मिस वर्ल्ड कैलिफोर्निया 2019 और एसआई स्विम रनवे मॉडल, मंजू बंगलौर ने अपनी एक खास पहचान बनाई हैं। मंजू एक फिजिसिस्ट, राइटर, एक्टर और दो नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन की फाउंडर भी हैं। लेकिन इन दिनों मंजू अपनी बिकिनी फोटोज के कारण सुर्खियों में हैं। मंजू को मशहूर एसआई फोटोग्राफर यू त्साई द्वारा फोटो खिंचवाने के लिए हजारों सबमिशन में चुना गया था। 

इसे भी पढ़ें: अपनी मूछों पर गर्व करती हैं यह महिला, जानें सालों से क्यों नहीं हटाए चेहरे के बाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंजू के माता-पिता मूलरूप से कर्नाटक के निवासी हैं। साल 1960 में उनके पिता फणी अमेरिका आए थे। तब उन्होंने एक सीड रिसर्च कंपनी की शुरुआती की थी। शादी के बाद गीता भी उनके साथ अमेरिका ही चली आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंजू पहली भारतीय महिला एस्ट्रोनॉट कल्पना चावला को अपना आदर्श मानती हैं। उन्होंने नासा से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में इंटर्नशिप की है। अब वह साइंटिस्ट एस्ट्रोनॉट कैंडिडेट प्रोग्राम का हिस्सा हैं। इसके जरिए उन्हें स्पेस में जाने का मौका मिल सकता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर