पंजाब में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा कौन ? राहुल गांधी ने जालंधर में दिया यह जवाब

By अनुराग गुप्ता | Jan 27, 2022

जालंधर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को जालंधर में एक वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे सामने पंजाब का चुनाव है और यह सिर्फ चुनाव नहीं है बल्कि पंजाब के भविष्य का सवाल है। पंजाब किस दिशा की तरफ और किस रास्ते आगे बढ़ेगा यह सवाल है। हमारे लिए पंजाब एक चिह्न है, यह हमारे लिए सिर्फ एक प्रदेश नहीं बल्कि एक विचारधारा है। पंजाब भाईचारा है। 

राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब ने हमें एक प्रधानमंत्री दिया। जिन्होंने 10 सालों तक इस देश को रास्ता दिलाया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं, वह एक सोच हैं, काम करने का एक तरीका हैं। उसको आप पंजाबियत कहते हो। हर धर्म का आदर, बुजुर्गो का आदर, महिलाओं का आदर यह हमारी सोच है और रास्ता आप लोगों को चुनना है।

अगला मुख्यमंत्री कौन ?

इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी दोनों ने मुझे आश्वासन दिया कि दो लोग नेतृत्व नहीं कर सकते हैं, एक ही व्यक्ति नेतृत्व करेगा। दोनों ने कहा कि जो भी नेतृत्व करेगा, दूसरा व्यक्ति कसम खाकर अपनी पूरी शक्ति उसकी मदद में लगाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है, यह एक विचारधारा है। जिसने अंग्रेजों से लड़कर इस देश को बनाया है और इस विचारधारा में हम सब एक हैं। जैसे कहा जाता है कि पंजाब पांच नदियों का स्टेट है लेकिन जब हम इसे गहराई से देखते हैं तो पांच नदियां एक नदी से आती है और फिर समुद्र में जाकर मिल जाती है। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में दलित और सिख वोट बैंक को साधने में जुटी कांग्रेस, राहुल ने हरमंदिर साहिब में टेका मत्था 

उन्होंने कहा कि पंजाब शब्द के भीतर हमारा चिह्न पंजा भी है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी, पार्टी कार्यकर्ता और पंजाब चाहता है तो फिर हम मुख्यमंत्री का निर्णय लेंगे, हम इसका निर्णय अपने कार्यकर्ताओं से पूछकर लेंगे। जो सही व्यक्ति होगा वो पंजाब को आगे ले जाएगा और दूसरा व्यक्ति और दूसरे लोग मिलकर टीम की तरह उसका साथ देंगे।

यहां सुनें पूरा संबोधन:-  

प्रमुख खबरें

Max Verstappen का Formula One में भविष्य पर सस्पेंस, जल्द ले सकते हैं चौंकाने वाला फैसला

Noida Airport पर बस आखिरी मंजूरी का इंतजार, 45 दिनों में शुरू होंगे Flight Operations

Indian Economy की ग्रोथ पर संकट के बादल, महंगा Crude Oil बढ़ा सकता है आपकी जेब पर बोझ

Tamil Nadu की सियासत में Thalapathy Vijay की एंट्री, Stalin-DMK को देंगे सीधी टक्कर?