कौन हैं ट्रंप की होने वाली बहू? क्रिसमस पार्टी में किया बहुत बड़ा ऐलान!

By अभिनय आकाश | Dec 17, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर (47) ने बेटिना एंडरसन (39) से सगाई कर ली है। इस बात की घोषणा उन्होंने सोमवार को व्हाइट हाउस में की। दोनों हाल ही में उदयपुर में बिजनेसमैन राजू मंटेना की बेटी नेत्रा और वम्सी गदिराजु की शादी में आए थे। ट्रम्प जूनियर और बेटिना को पहली बार अगस्त 2024 में साथ देखा गया था। इससे पहले ट्रम्प जूनियर की शादी नवंबर 2005 में वनेसा से हुई थी। 2018 में अलग हो गए थे। उनके पांच बच्चे हैं। ट्रम्प जूनियर ने फॉक्स न्यूज की पूर्व एंकर किम्बर्ली गिलफॉयल से 2020 में सगाई की थी, लेकिन कभी अलग होने की घोषणा नहीं की। दिसंबर 2024 में पीपुल मैगजीन ने बताया कि ट्रम्प जूनियर और बेटिना पिछले छह महीने से साथ हैं।

चैरिटी व वाइल्डलाइफ प्रोजेक्ट से जुड़ीं

बेटिना ने अपने भाइयों के साथ मिलकर 'द पैराडाइज फंड' संस्था शुरू की, जो आपदा राहत में स्थानीय संगठनों की मदद करती है। अक्टूबर 2021 में उन्होंने 'प्रोजेक्ट पैराडाइज फिल्म फंड' की शुरुआत की। इससे होने वाली कमाई को संरक्षण कार्यों में लगाया जाता है।

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर