जानें कौन है उमर नजीर? जिनके सामने ढेर हो गए रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे

By Kusum | Jan 23, 2025

रणजी ट्रॉफी 2024-25 का  छठा राउंड शुरू हो चुका है। एलिटी ग्रुप ए में मुंबई और जम्मू कश्मीर के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक तेज गेंदबाज ने सुर्खियां बटोरी हैं। जम्मू कश्मीर के पुलवामा से आने वाले उमर नजीर मीर ने इस मैच में 41 रन देते हुए चार विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्म, मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे, ऑलराउंडर शिवम दुबे और हार्दिक तोमर को आउट किया। 

31 साल के उमर नीजर मीर का जन्म जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुआ था। उमर दाएं हाथ के मीडिया पेस बॉलर हैं। पुलवामा एक्सप्रेस के नाम से मशहूर इस पेसर ने साल 2013 में असम के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। साल 2014 में जब पिछली बार रणजी ट्रॉपी में मुंबई और जम्मू-कश्मीर की भिड़ंत हुई थी तब भी उमर उस टीम का हिस्सा थे। उन्होंने इस मैच की दूसरी पारी में चार विकेट लिए थे। उमर नजीर मीर ने जम्मू-कश्मीर के लिए अब तक 58 फर्स्ट क्लास, 36 लिस्ट ए और 24 टी20 मुकाबले खेले हैं। इनमें मीर ने फर्स्ट क्लास मैच में अबतक 142, लिस्ट ए में 54 और टी20 में 32 विकेट लिए हैं। 

प्रमुख खबरें

Semicon 2.0 से देश में तैयार होंगी 200 Chip Design कंपनियां, Ashwini Vaishnaw ने दी जानकारी

MP के पेट्रोल पंपों पर 2000 रुपये से अधिक का UPI भुगतान रोकने की तैयारी, CAIT ने जताई चिंता

Vladimir Putin के आदेश से Nestle Russia और Auchan का प्रबंधन रूसी कंपनी को मिला

Tirupati Laddu Prasadam: मिलावटी घी मामले में ED ने सुकृति फूड्स के मालिक कैलाश चंद मंगला को पकड़ा