पिछले 60 साल में मुसलमानों को गरीब किसने बनाया? किरेन रिजिजू ने कांग्रेस ने कहा- इन्हें वोट बैंक मत बनाओ

By अंकित सिंह | Sep 30, 2024

अल्पसंख्यकों को लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। किरेन रिजिजू ने कहा कि मैं अपने मुसलमानों से पूछना चाहता हूं कि पिछले 60 साल में आपको गरीब किसने बनाया? कांग्रेस ने किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आज पीएम मोदी आपके (मुसलमानों) लिए बैंक खाते खोलते हैं, आपके लिए घर बनाते हैं, पानी, बिजली और ऋण देते हैं। उन्होंने दावा किया कि वह सभी भारतीयों के साथ समान व्यवहार करते हैं। इसका लाभ सभी को मिलता है। 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा आरोप, वक्फ बोर्ड को खत्म करने के लिए लाया गया है बिल

रिजिजू ने कहा कि उन भिक्षुओं और समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करना विनम्र अनुभव था जो उनकी विरासत और बुद्ध की शिक्षाओं, करुणा, शांति और आत्मज्ञान के मार्ग को आगे बढ़ाते हैं। किरेन रिजिजू ने कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर बनी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को करोड़ों की संख्या में सिफारिशें मिली हैं और कुछ लोग विधेयक के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Zetwerk ने IPO के लिए 143-151 रुपये का Price Band तय किया

CMRL मामले में Pinarayi Vijayan और परिवार पर VACB ने दर्ज की दो प्राथमिकी

Delhi-NCR में Navratri पर Garba Night के लिए ये जगहें हैं सबसे खास

Goddess Parvati: बालू के शिवलिंग की पूजा और सखी द्वारा हरण के बाद ऐसे पड़ा इस कठिन व्रत का नाम हरतालिका तीज