TikTok का मालिक कौन? एयरफोर्स वन में सवार होते-होते ट्रंप ने कर दिया खुलासा

By अभिनय आकाश | Mar 10, 2025

चीनी एप से दूरी बनाने वालों में दुनियाभर के कई देश मौजूद हैं। अकेला भारत वो देश नहीं है जिसने चीनी एप से दूरी बनाई हो। अमेरिका भी चीनी एप से काफी हद तक दूरी बनाना चाहता है। इन एप्लिकेशन में सबसे पहला नाम टिकटॉक का आता है। अमेरिका में टिकटॉक को लेकर गजब का विवाद छिड़ा हुआ है। इसी विवाद के  बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो सब को हैरान कर रही है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि उनकी सरकार टिकटॉक की बिक्री को लेकर चार अलग-अलग ग्रुप्स से बातचीत कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump कान खोलकर सुन लो...कनाडा के नए PM ने आते ही दिखाए ऐसे तेवर, देखने लायक होगा अमेरिकी राष्ट्रपति का रिएक्शन

ट्रंप ने मीडिया से कहा कि हम चार अलग-अलग समूहों से निपट रहे हैं। टिकटॉक ने कई लोगों की रुचि को बढ़ाया, जिनमें फ्रैंक मैककोर्ट (एमएलबी टीम लॉस एंजिल्स डोजर्स के पूर्व मालिक), एलेक्सिस ओहानियन (रेडिट के सह-संस्थापक), जेसी टिंसले (तकनीकी निवेशक), जिमी डोनाल्डसन उर्फ ​​मिस्टरबीस्ट (यूट्यूब व्यक्तित्व), और रीड रैसनर (व्योमिंग-आधारित उद्यमी) शामिल हैं। कुछ विशेषज्ञों का अनुमान है कि TikTok की कीमत लगभग 50 अरब डॉलर तक हो सकती है।

प्रमुख खबरें

कांग्रेस का बड़ा हमला: Asaduddin Owaisi हैं BJP की B-Team, उन्हीं के इशारे पर लड़ते हैं चुनाव

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, एक कचौरी, एक समोसा... अब Gas पर नहीं भरोसा

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting