Chandigarh University MMS Issue| जिन लोगों ने छात्राओं की आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया, उन्हें सख्त सजा मिलेगी, केजरीवाल ने दिलाया विश्वास

By रेनू तिवारी | Sep 18, 2022

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय विवाद मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर महिलाओं के "आपत्तिजनक" वीडियो पोस्ट किए। पुलिस ने कहा कि पंजाब के मोहाली में एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रों ने कई छात्राओं के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। ऑनलाइन वीडियो शेयर करने में शामिल एक छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उसने कुछ छात्राओं का वीडियो बनाया था और शिमला के एक युवक को भेजा था, जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: NIA ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में 40 जगहों पर छापेमारी की, 4 लोगों को हिरासत में लिया गया, PFI सदस्यों से की जा रही पूछताछ

पंजाब के स्कूली शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से संयम रखने को कहा है और भरोसा दिया है कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह संवेदनशील मामला है और हमारी बहनों-बेटियों के सम्मान से जुड़ा है। मीडिया सहित सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। एक समाज के तौर पर यह हमारे लिए भी परीक्षा की घड़ी है।’’ एसएसपी सोनी ने लोगों से किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी छात्रा के आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने नहीं आया है और इस मामले में किसी की मौत नहीं हुई है। एक अन्य सवाल के जवाब में सोनी ने कहा कि मामले में फॉरेंसिक सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। पंजाब महिला आयोग की अध्यक्षा मनीषा गुलाटी ने भी विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अभिभावकों की चिंता को समझ सकती हूं और उन्हें आश्वस्त करना चाहती हूं कि इस मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।’’ गुलाटी ने कहा, ‘‘यह गहन का जांच का विषय है कि महिला ने क्यों वीडियो बनाया। क्या उसने अन्य लड़कियों का वीडियो रिकॉर्ड किया यह जांच का विषय है।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर