'मोहब्बत की दुकान चलाने वाले नफरत के सौदागर, रोज मां, बहन और बेटियों का करते हैं अपमान', शिवराज का कांग्रेस पर वार

By अंकित सिंह | Oct 28, 2024

झारखंड चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है। भाजपा राज्य में अपनी पूरी ताकत लगा रही है। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और जेएमएम पर बड़ा वार किया है। आज झारखंड के गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के समर्थन में आयोजित नामांकन जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज ने जनता से भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर वार किया।

इसे भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान का आरोप, झारखंड में लूट मची है, महिलाओं और युवाओं के लिए सोरेन सरकार ने कुछ नहीं किया

भाजपा नेता ने कहा कि कुंभकर्ण 6 महीने सोता था और 6 महीने जागता था। जब जगता था तो केवल खाते ही रहता था, लेकिन ये JMM और कांग्रेस के कुंभकर्ण तो 12 महीने ही खाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत माता पुकार रही हैं कि झारखंड की माटी को JMM की बेईमान सरकार से बचाओ। जामताड़ा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा कि मैं जामताड़ा की जनता को संदेश देना चाहता हूं कि यहां जो विकास अधूरा है उसे हम पूरा करेंगे और इरफान अंसारी के आतंक से लोगों को मुक्ति दिलाएंगे जो इतने सालों से दबा हुआ था। आने वाले दिनों में जामताड़ा विधानसभा का विकास होगा। यहां की स्थिति से मैं वाकिफ हूं। जनता मुझे प्यार और सम्मान दे रही है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police का सख्त एक्शन: CJP Protest से पहले 500 हिरासत में, राजधानी में CAPF की तैनाती

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है