Baba Siddique की तरह मार देंगे.... मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके Yogi Adityanath के लिए संदेश किसने भेजा?

By एकता | Nov 03, 2024

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को शनिवार शाम को एक धमकी भरा एक संदेश मिला, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की बात कही गयी है। फोन अज्ञात नंबर से किया गया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा है कि अगर आदित्यनाथ 10 दिन के अंदर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुंबई पुलिस के यातायात नियंत्रण कक्ष को एक अज्ञात फोन नंबर से संदेश मिला है। संदेश में कहा गया है कि अगर आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि संदेश भेजने वाले का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। बता दें, इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होने हैं। भाजपा के लिए प्रचार करने के लिए योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र आ सकते हैं। ऐसे में इस धमकी के बाद से पुलिस पहले से ज्यादा अलर्ट हो गयी है। बता दें, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: तीन वाहनों के आपस में टकराकर गड्ढे में गिरने से दो लोगों की मौत, 13 अन्य घायल

बाबा सिद्दीकी की हत्या

मुंबई के नामी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हत्या कर दी गयी थी। वह अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर निकल रहे थे, जब तीन लोगों ने कई राउंड फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी थी। सिद्दीकी की हत्या करने वाले शूटरों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं, आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Share Market Crash: सेंसेक्स 2500 अंक टूटा, चंद घंटों में डूबे Investors के अरबों रुपये

Middle East में तनाव बढ़ा! Bahrain की Oil Refinery में भीषण आग, तेल सप्लाई पर Emergency घोषित।

Middle East में War Tension का खौफ, Dubai से Exit Plan बना रहे अमीर एशियाई परिवार।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से विमानन कंपनियों के शेयर गिरे, बाजार में बढ़ी चिंता