मोदी के भारत लौटते ही अचानक कौन मिलने आया? बड़ा खेल शुरू!

By अभिनय आकाश | May 23, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही पांच देशों की यात्रा से भारत लौटे, उससे एक दिन पहले ही यह खास शख्स पीएम मोदी से मिलने पहुंच गए। पीएम मोदी एक बहुत बड़े खेल की तैयारी में लग गए हैं। पीएम मोदी के साथ खड़े यह शख्स भारत के दुश्मन के सबसे बड़े दुश्मन है। लेकिन भारत के पक्के दोस्त इनके देश पर बहुत बड़ा संकट आने वाला है। उसी सिलसिले में इन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की है। यह शख्स है एक छोटे मगर भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण देश साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टो डेलिड्स। दरअसल साइपरस तुर्की का सबसे बड़ा दुश्मन है और तुर्की भारत का भी दुश्मन है। यहां पर इजराइल भी एक बहुत बड़ा खेल करने वाला है क्योंकि इजराइल भी तुर्की का दुश्मन है। दरअसल खबर है कि तुर्की आने वाले दिनों में एक ऐसा कानून लाने वाला है जो अगर पास हो गया तो साइप्रेस हमेशा के लिए बर्बाद हो सकता है और तुर्की के इस कानून का भारत पर भी बहुत बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में साइप्रेस के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के सामने खड़े होकर जो बयान दिया है, उसने तुर्की में भूचाल ला दिया है। 

इसे भी पढ़ें: अब भारत से हथियार खरीदेगा फ्रांस? DRDO मुख्यालय में हुई बड़ी बैठक

साइप्रस के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के सामने खड़े होकर बयान दिया कि हम धन्यवाद करते हैं कि भारत हमारी स्वतंत्रता और संप्रभुता का समर्थन करता है। हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के लिए परमानेंट सीट की मांग करते हैं। खबर है कि तुर्की को निपटाने के लिए साइप्रस, भारत, इजराइल और ग्रीस एक मेडिटरेनियन क्वाड बना रहे हैं। जिसको लेकर बातचीत तेज हो गई है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में BJP ने शुरू की चुनावी तैयारी, 2027 के लिए विस्तारक योजना के संयोजकों की सूची जारी

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी Prayagraj से ठाणे लाए गए

संगठन की मजबूती के दम पर तय हो सीटों का बंटवारा: Anupriya Patel

Siliguri में हिंदू दुकानों से Biryani और पूजा सामग्री खरीदने की अपील वाले पोस्टरों पर विवाद