मैं बहुत गुस्से में हूं...कौन थे ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क? भीड़ के सामने गोली मारकर की गई हत्या

By अभिनय आकाश | Sep 11, 2025

जो अमेरिका दुनिया को आंख दिखाकर डराने और दबाने की कोशिश करता है। वो खुद अंदरुनी तौर पर कितना असुरक्षित है, हालिया घटनाक्रम उसकी कहानी बयां कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और कंजर्वेटिव एक्टविस्ट चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये हत्या उस वक्त की गई जब वो एक यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा कि चार्ली माइक पकड़कर तंबू के नीचे बोल रहे हैं, तभी अचानक एक गोली उनकी गर्दन के पास आकर लगती है। काफी खून बहता है और वे जमीन पर गिर जाते हैं। ये घटना यूटा शहर के यूनिवर्सिटी में हुई। चार्ली यहां द अमेरिका कमबैक प्रोग्राम में आए थे। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है और गोली लगने के दौरान का वाक्या कैमरे में कैद हो गया है। 

इसे भी पढ़ें: दोस्त ऐसे ही करते हैं बात, मोदी-ट्रंप की बातचीत पर अमेरिकी सिंगर ने किया पोस्ट

 डोनाल्ड ट्रंप ने 31 वर्षीय चार्ली किर्क की मृत्यु की खबर सोशल मीडिया पर साझा की। ट्रंप ने किर्क की प्रशंसा करते हुए उन्हें महान व्यक्ति बताया। किर्क युवा संगठन टर्निंग प्वाइंट यूएसए के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि चार्ली से बेहतर अमेरिका के युवाओं को कोई नहीं समझता था और न ही उनसे दिल से जुड़ पाता था। वहीं, यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने इस घटना को राजनीतिक हत्या करार दिया। उन्होंने कहा कि यह हमारे राज्य के लिए एक काला और देश के लिए एक दुखद दिन है। मैं इसे स्पष्ट रूप से एक राजनीतिक हत्या ही कहूंगा। 

प्रमुख खबरें

मसाला क्षेत्र में बड़ा धमाका: Pushp Brand को IPO के लिए SEBI की हरी झंडी, 74.45 लाख शेयरों का होगा OFS

Nepal Flood और PM Modi के बयान समेत दोपहर की बड़ी राष्ट्रीय और वैश्विक खबरें

Olympic Sports के आधे हिस्से से दूर क्यों है भारत? PM Modi ने National Sports Day पर दिया बड़ा संदेश

Ranabaali को मिली नई रिलीज़ डेट! Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की फिल्म का यामी गौतम की नई नवेली से होगा क्लैश