कौन होगा ममता बनर्जी का उत्तराधिकारी? TMC प्रमुख ने खुद किया खुलासा

By अभिनय आकाश | Dec 07, 2024

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता के रूप में उनके उत्तराधिकारी पर निर्णय पार्टी के सभी सदस्यों द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी नहीं हूं। उन्होंने एक स्थानीय न्यूज मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम एक अनुशासित पार्टी हैं जहां कोई भी व्यक्ति शर्तें तय नहीं करेगा। पार्टी तय करेगी कि लोगों के लिए सबसे अच्छा क्या है।' हमारे पास विधायक, सांसद, बूथ कार्यकर्ता हैं। यह एक संयुक्त प्रयास है। बनर्जी ने कहा कि मैं पार्टी नहीं हूं। हम' पार्टी है।  यह एक सामूहिक परिवार है और निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Parliament Diary: निशिकांत दुबे के बयान पर लोकसभा में हंगामा, सांसदों को ओम बिरला की सलाह

इस बीच, राजनीतिक सलाहकारों की भूमिका पर, तृणमूल प्रमुख ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता ही किसी राजनीतिक दल के लिए चुनाव जीतते हैं। बूथ कार्यकर्ता ही हैं जो गांवों और लोगों को जानते हैं जो वास्तव में चुनाव जीतते हैं।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.