कौन होगा महाराष्ट्र कांग्रेस का नया अध्यक्ष? इन नामों को लेकर चर्चा

By अभिनय आकाश | Jan 07, 2021

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट के इस्तीफे की पेशकश के बाद से वहां नए अध्यक्ष को लेकर कवायद शुरू हो गई है। वैसे तो थोराट का इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं हुआ है लेकिन अनुमान यही लगाया जा रहा है कि जल्द वहां नए अध्यक्ष का नाम तय किया जा सकता है। तमाम तरह की हलचलों के बीच कांग्रेस पार्टी के सामने एक बड़ा सवाल है कि आखिर महाराष्ट्र में पार्टी की बागडोर अब किसके हाथों में होगी।

इसे भी पढ़ें: किसान नेता ने दी संघ कार्यालय और संघ प्रमुख को उड़ाने की धमकी, मध्य प्रदेश पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

इन नामों को लेकर चर्चा

बालासाहेब थोराट प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ ही महाअघाड़ी सरकार में मंत्री पद भी संभाल रहे हैं। इसलिए पिछले कुछ वक्त से ही किसी और को प्रदेश अध्यक्ष पद देने की बात चल रही है। महाराष्ट्र में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर राजीव सातव, नाना पटोले और अमित देशमुख का नाम सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस के एक धड़े की ओर से इस बार प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसी मराठा नेता को नहीं दिए जाने की मांग हो रही है। प्रदेश में कई जगहों पर ओबीसी समाज द्वारा आंदोलन देखने को मिलेहैं जिसके बाद अपनी ताकत को कायम रखने के लिए कांग्रेस राजीव सातव, नाना पटोले के नाम पर भी विचार कर सकती है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर