कौन होगा कांग्रेस का अगला अध्यक्ष? जी- 23 के नेताओं ने इस नाम की की सिफारिश

By अंकित सिंह | Mar 13, 2022

पांच राज्यों में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस में तकरार है। हालांकि पिछले कई सालों से देखे तो कांग्रेस को सफलता हाथ नहीं लगी है। यही कारण है कि कांग्रेस में एक धारा ऐसा भी बन गया है जो  नेतृत्व में बदलाव चाहता है। फिलहाल पांच राज्यों में मिली करारी शिकस्त के बाद आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है जिसमें हार की समीक्षा और आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है। जी-23 समूह के नेता एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक जी-23 के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक का नाम सुझाया था। हालांकि से स्वीकृत नहीं किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि आज की कांग्रेस कार्य समिति के बैठक में जी-23 के कई नेताओं ने भी हिस्सा लिया है। आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, गुलाम नबी आजाद जैसे नेता भी इस बैठक में शामिल हुए हैं। सूत्रों ने यह भी बताया है कि जिस तरीके से सोनिया गांधी ने 2000 में अपने शुरुआती दिनों में पार्टी को चलाया था वैसे ही नया अध्यक्ष पार्टी को चलाएगा। फिलहाल सोनिया गांधी कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष हैं। राहुल गांधी के पास फिलहाल कोई पद नहीं है। बावजूद इसके पार्टी के निर्णय उनके इशारों पर लिए जाते हैं। दूसरी ओर जी-23 के नेताओं का दावा है कि हम कांग्रेस के शुभचिंतक हैं, ना कि कोई दुश्मन।

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस