जय शाह के बाद कौन होगा BCCI का नया सचिव? यहां जानें पूरी जानकारी

By Kusum | Nov 04, 2024

जय शाह आईसीसी के चेयरमैन बन चुके हैं जिसके बाद वो 1 दिसंबर से अपना कार्यकाल संभालेंगे। अब तक जय शाह बीसीसीआई के सचिव के रूप में काम कर रहे हैं, लेकिन अब उनकी जिम्मेदारी बदल जाएगी। वहीं अब सवाल ये उठ रहा है कि उनके बाद बीसीसीआई का सचिव कौन होगा? एक रिपोर्ट के सामने आने से कहा जा रहा है कि, जय शाह के बाद बीसीसीआई सचिव बनाने की जिम्मेदारी दिवंगत नेता अरुण जेटली के बेटे अरुण जेटली को ये जिम्मेदारी मिल सकती है। 

रोहन जेटली इन दिनों दिल्ली एंव जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। इससे पहले भी रोहन जेटली के बीसीसीआई सचिव बनने की रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिसे उन्होंने पूरी तरह से खारिज कर दिया था। हालांकि, अभी इस मसले पर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि जय शाह के रिप्लेसमेंट को लेकर बोर्ड में किसी भी तरह की विशेष आम बैठक नहीं होगी। इससे पहले 29 सितंबर को हुई वार्षिक आम बैठक में भी जय शाह के रिप्लेसमेंट का एजेंडा शामिल नहीं था।

प्रमुख खबरें

भारत में Formula One की ऐतिहासिक वापसी! Mumbai Falcons के साथ शुरू होगी F1 Sim Racing

National Athletics में हरियाणा का दबदबा, 10 Medals और Asian Championship का टिकट पक्का

Iran-America टेंशन के बीच तेज हुई कूटनीति, Putin से मिलकर Pakistan पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री

RCB की तूफानी जीत ने Delhi Capitals को रौंदा, IPL इतिहास में दर्ज हुआ दूसरा सबसे बड़ा Record