Goa Assembly Election 2022 | कौन बनेगा गोवा का मुख्यमंत्री? राज्य में कौन सी पार्टी किस चेहरे के सहारे

By रेनू तिवारी | Jan 07, 2022

साल 2022 में भारत के पांच राज्यों में चुनाव होने वाले  हैं ऐसे सभी राज्यों की पार्टियों ने चुनाव के लिए पूरी तरह से कमर कस ली हैं। सियासी रण में किसके सर पर सीएम के पद का ताज सजेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन भाजपा-कांग्रेस सहित आम आदमी पार्टी ने गोवा में चुनाव लड़ने (Goa Assembly Election) के लिए पेटी बांध ली हैं। आपको बता दें कि इस समय गोवा में बीजेपी की सरकार हैं। मनोरह परिकर के निधन के बाद से प्रमोद सावंत गोवा के सीएम की कुर्सी पर बने हुए हैं। प्रमोद सावंत से गोवा की जनता संतुष्ट भी नजर आयी है और भाजपा पार्टी भी। ऐसा इस लिए प्रतीत होता हैं कि भाजपा प्रमोद सावंत से खुश है क्योंकि पिछले कुछ दिनों में भाजपा ने कई राज्यों के सीएम को बदला हैं और कई मंत्रियों की भी कुर्सी बदली गयी है लेकिन गोवा में ऐसा कोई परिवर्तन नहीं किया गया। इस लिए लगता है कि भाजपा प्रमोद सावंत के चेहरे के साथ ही चुनाव लड़ेगी। गोवा विधानसभा चुनाव में इस बार सत्ताधारी पार्टी बीजेपी का कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी और ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस से मुकाबला है। इसके अलावा भाजपा को कांटे की टक्कर देने के लिए भी कई पार्टियां है जो नये चेहरे के साथ गोवा में चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। आइये आपको बताते हैं सभी पार्टियों के सीएम उम्मीदवारों के बारे में-

इसे भी पढ़ें: पुलिस कार्रवाई और SIT को लेकर संतों के बीच खासा आक्रोश, हरिद्वार में 16 जनवरी को होगी प्रतिकार सभा  

गोवा में कौन किस चेहरे के सहारे 

कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने गोवा में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आठ उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। पार्टी ने एक ट्वीट में मापुसा, तालेगाओ, पोंडा, मरमुगाओ, कर्टोरिम, मडगांव, कनकोलिम और क्यूपम की विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की।  पार्टी ने पुष्टि किए गए नामों के साथ ट्वीट किया, गोवा की विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा चुने गए उम्मीदवारों की पहली सूची। 2017 के चुनावों में मरमुगाओ निर्वाचन क्षेत्र से हारे हुए संकल्प अमोनकर 2022 में फिर से उसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। माना जा रहा है कि गोवा में कांग्रेस एलेक्सियो लॉरेंको और सुधीर कानोलकर के नाम पर चुनाव लड़ सकती हैं। औपचारिक रुप से कांग्रेस ने अभी सीएम पद के लिए किसी का नाम सामने नहीं दिया हैं।

इसे भी पढ़ें: MP में पहली बार टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर प्राइवेट स्कूल की मान्यता हुई रद्द

बीजेपी 

गोवा में भाजपा ने अभी सीएम पद के लिए किसे चुनेगी इसकी घोषणा नहीं की हैं लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं किया गया हैं इस लिए माना जा रहा है कि आलाकमान गोवा में मौजूदा सरकार से खुश हैं। कथित तौर पर कहा जा रहा कि गोवा में (Goa Assembly Election) बीजेपी मौजूदा सीएम प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) के नेतृत्व में चुनाव लड़ सकती हैं क्योंकि गोवा के लोग सीएम से खुश हैं, वहीं प्रमोद को टक्कर देते हुए बीजेपी का एक खेमा विश्वजीत राणे का नाम भी सामने लेकर आ रहा हैं। फिलहास विश्वजीत राणे गोवा सरकार में मंत्री हैं। 

 

आम आदमी पार्टी

दिल्ली की तरह ही इस बार आम आदमी पार्टी भी कई राज्यों में अपनी सरकार बनाने का सपना देख रही हैं। आप ने भी गोवा में चुनाव लड़ने की घोषणा की हैं और सरकार बनाने का दम रखा हैं। फिलहाल आप ने किसी के नाम की घोषणा नहीं की हैं कि वह किसके दम पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन पार्टी का चेहरा बनकर अरविंद केजरीवाल और  मनीष सिसोदिया चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने हाल ही में कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में AAP का मुख्यमंत्री चेहरा ओबीसी समुदाय से होगा।

 

 

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये