Chai Par Sameeksha: बिहार में गाली वाली राजनीति से किसे होगा फायदा, किसका नुकसान?

By अंकित सिंह | Sep 01, 2025

प्रभासाक्षी के साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह हमने बिहार में राहुल गांधी की चल रही यात्रा और उससे जुड़ी राजनीति पर चर्चा की। हमेशा की तरह इस कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे। नीरज कुमार दुबे ने साफ तौर पर कहा कि बिहार में राहुल गांधी और विपक्ष की जो यात्रा निकाली जा रही है, उ,से बिहार का प्रचार हो रहा है। राहुल गांधी द्वारा नीतीश सरकार ने जो कुछ भी काम किया है, उसका प्रचार किया जा रहा है। बिहार के सड़के अच्छी है इसलिए राहुल गांधी कार और बाइक से भी यात्रा करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महुआ मोइत्रा ने इस तरीके से गृह मंत्री अमित शाह को लेकर बयान दिया वह वाकई निंदनीय है और महुआ मोइत्रा जैसी वरिष्ठ नेता को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: राहुल का मोदी सरकार पर बड़ा हमला: 'वोट चोरी पर छोड़ेंगे हाइड्रोजन बम, चेहरा नहीं दिखा पाएंगे PM'

प्रभासाक्षी संपादक नीरज दुबे ने कहा कि हमारे राजनीतिक दलों को यह समझना होगा कि इन चुनौतियों से हमें बाहर निकलना है। लेकिन हम एकजुट होने की बजाए एक दूसरे से लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री पर जिस तरीके के आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी मां को गाली दिए जा रहे हैं, संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लग रहे हैं यह पूरी तरीके से गलत है। इसको कही से भी सही नहीं कहा जा सकता। किसी के मां पर इस तरह की टिप्पणी करना बिल्कुल गलत है। नरेंद्र मोदी की मां को गाली दिए जाने के बाद भी राहुल गांधी और कांग्रेस इस पर खेद नहीं जाता रही है। यह और भी दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रभासाक्षी संपादक नीरज दुबे ने कहा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा के जरिए विकास जो बिहार में हुआ है, उसको प्रचारित कर रहे हैं। अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। बिहार की विकास की गाथा को राहुल गांधी देश के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। तभी वह बाइक से घूम रहे हैं। नीतीश कुमार को भी इसके लिए राहुल गांधी का शुक्रिया करना चाहिए। नीरज दुबे ने कहा कि नीतीश कुमार महिला वोट को एक बार फिर से साधने की कोशिश की है और चुनावी मौसम में महिला मतदाता हाल के दिनों में भाजपा और एनडीए के लिए फायदेमंद रही है। 

महुआ मोइत्रा पर नीरज दुबे ने कहा कि जिस तरीके से अमित शाह को लेकर बयान दिया, वह पूरी तरीके से गलत है और हमें सिर्फ महुआ मोइत्रा ही नहीं तृणमूल कांग्रेस को भी देखना होगा। तृणमूल कांग्रेस के नेता जिन भाषाओं का इस्तेमाल करते हैं वह गलत है। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने बंगाल की संस्कृति और संस्कार जो है, उसको कहीं ना कहीं खत्म करने की कोशिश की है। यह बंगाल के लिए और देश के लिए ठीक नहीं है। जैसे-जैसे चुनाव आएंगे, इस तरीके के कड़वे बयान सामने आएंगे जो बिल्कुल भी अच्छी बात लोकतंत्र के लिए नहीं है।

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत